Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

UP में आंधी-बारिश का कहर: 2 दिन में 24 लोगों की मौत, फसलें बर्बाद; CM योगी ने मुआवजे के आदेश दिए

May 1, 2026

UP में आंधी-बारिश का कहर: 2 दिन में 24 लोगों की मौत, फसलें बर्बाद; CM योगी ने मुआवजे के आदेश दिए

नेशनल डेस्क: उत्तर प्रदेश में पिछले दो दिनों में तेज आंधी, बारिश और बिजली गिरने से बड़ा नुकसान हुआ है। इस प्राकृतिक आपदा में 24 लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 लोग घायल हुए हैं। इसके अलावा 16 पशुओं की भी जान चली गई है।

कई जिलों में तेज हवाओं और बिजली गिरने से घरों और खेतों को भारी नुकसान पहुंचा है। कुछ जगहों पर पेड़ उखड़ गए और दीवारें गिर गईं, जिससे हादसे हुए। मौसम विभाग के अनुसार, अचानक मौसम बदलने से तेज हवाएं चलीं, बिजली कड़की और भारी बारिश हुई, जिससे हालात और बिगड़ गए।

यह भी पढ़ें-
VIDEO: डगआउट से उठकर अंपायर से भिड़े विराट कोहली, रजत पाटीदार के विकेट पर मचा बवाल
‘लद्दाख बौद्ध संस्कृति और करुणा की जीवित मिसाल’, लेह में बुद्ध पूर्णिमा पर अमित शाह का संदेश

नुकसान का मुआवजा 24 घंटे के भीतर दिया जाए: योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की। सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि घायलों को तुरंत बेहतर इलाज दिया जाए। साथ ही, उन्होंने कहा है कि मृतकों के परिवारों, घायलों और पशुओं के नुकसान का मुआवजा 24 घंटे के भीतर दिया जाए। उन्होंने अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने, नुकसान का सही आकलन करने और राहत कार्य तेजी से चलाने के भी आदेश दिए हैं।

किसानों को भारी नुकसान:

इस खराब मौसम से किसानों को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। तेज आंधी, बारिश, ओलावृष्टि और आग की घटनाओं से कई जिलों में फसलें बर्बाद हो गई हैं। सरकार ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे तुरंत खेतों में जाकर नुकसान का आकलन करें और किसानों को जल्दी राहत राशि दें।

अब तक दिया गया मुआवजा:

आग से नुकसान, 8 जिलों में 111 हेक्टेयर से ज्यादा फसल प्रभावित हुई। 668 किसान प्रभावित हुए, जिनमें से 51 किसानों को करीब 1.8 लाख रुपये दिए जा चुके हैं। ओलावृष्टि से नुकसान,13 जिलों में 38 हजार हेक्टेयर से ज्यादा फसल बर्बाद हुई। 1 लाख से ज्यादा किसान प्रभावित हुए, जिनमें से करीब 24 हजार किसानों को 14.92 करोड़ रुपये मुआवजा मिला है।

अत्यधिक बारिश से नुकसान, 9 जिलों में 1,358 हेक्टेयर फसल खराब हुई। लगभग 3,920 किसान प्रभावित हुए, जिनमें से 1,849 किसानों को करीब 1.09 करोड़ रुपये दिए गए हैं। सरकार का कहना है कि बाकी किसानों को भी जल्द मुआवजा दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने साफ कहा है कि राहत कार्य में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए और हर जरूरतमंद तक समय पर मदद पहुंचनी चाहिए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें