
पटियाला। अब तक पड़ रही भीषण गर्मी से गुरुवार को राहत मिल गई। दोपहर तक तो धूप रही शाम होते होते मौसम सुहावना हो गया। यहां शाम के समय चली तेज आंधी ने यहां व्यस्त रहने वाली खालसा कॉलेज रोड पर एक-एक करके कई बिजली के खंभों को उखाड़ दिए।

इस दौरान कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, अन्यथा यह रोड आमतौर पर काफी व्यस्त रहती है और वाहन चालकों का आना-जाना लगा रहता है। इस घटना के संबंध में पावरकाम के वेस्ट डिविजन के एसडीओ प्रीतइंद्र सिंह ने पुष्टि की कि तेज आंधी के कारण जहां सात खंबे उखड़ गए वहीं एक ट्रांसफार्मर स्ट्रक्चर भी उखड़ गया।
उन्होंने बताया कि पहले सफेदे का एक पेड़ उखड़ा और जब वह बिजली की तारों पर गिरा तो एक-एक करके सात खंबे उसके दबाव से उखड़ गए। उन्होंने कहा कि जब एक खंभे की तारों पर कोई दबाव पड़ता है, तो उसका असर पास लगे खंबों पर भी होता है और इसी कारण यह सात खंबे उखड़े। इससे लीला भवन के एरिया में बिजली सप्लाई प्रभावित हुई और देर रात तक इसकी मरम्मत का कार्य चलता रहा।
Also Read :
मेष: दिन शुभ रहेगा...