Site icon Dainik Savera Times

नूंह में तेज तूफान से नुकसान, कई जिलों में बारिश, नौतपा 25 मई से

storm-damages-nuh-nautapa-from-may-25

storm-damages-nuh-nautapa-from-may-25

नूंह। तेज तूफान और आंधी ने नूंह के गांव पाठखोरी में तबाही मचा दी। कुछ ही पलों की तेज हवा ने व्यवस्था बिगाड़ दी। कई मकानों, चहारदीवारियों और बिजली को नुकसान पहुंचाया। सड़क पर पेड़ गिरने से आवाजाही भी प्रभावित हो गई।

नौतपा से पहले मौसम में बदलाव

बता दें कि प्रदेश में 25 मई से नौतपा शुरू हो रहा है, जो 2 जून तक रहेगा। इससे पहले कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से हरियाणा, एनसीआर और दिल्ली क्षेत्र में मौसम परिवर्तनशील है। शनिवार को प्रदेश के कई जिलों में तेज गति की हवाओं, आंधी-अंधड़ और हल्की बारिश-बूंदाबांदी की गतिविधियां दर्ज की गईं, जिससे दिन और रात के तापमान में गिरावट देखने को मिली। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि सिरसा, फतेहाबाद, भिवानी, चरखी दादरी, रोहतक, सोनीपत, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल जिलों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हुई। हवाओं की दिशा में बदलाव के कारण मौसम अपेक्षाकृत सुहावना है।

29 और 30 को भी आएगी आंधी

उन्होंने बताया कि 24 मई की रात एक और कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसके प्रभाव से 25 मई को हरियाणा-एनसीआर और दिल्ली में एक बार फिर तेज हवाएं चलने तथा हल्की बारिश और बूंदाबांदी होने की संभावना है। इसके अलावा 28 मई को नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 29 और 30 मई को भी आंधी-अंधड़ और हल्की बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार 2 जून को भी एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के संकेत हैं, जिससे मौसम में फिर बदलाव आएगा।

नौतपा में मौसम रहेगा परिवर्तनशील

उन्होंने बताया कि 25 मई से 2 जून तक नौतपा रहेगा, लेकिन इस दौरान भी बीच-बीच में मौसम में बदलाव और तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। पर्यावरण क्लब राजकीय महाविद्यालय नारनौल के नोडल अधिकारी डॉ। चंद्रमोहन ने लोगों से बदलते मौसम को देखते हुए सतर्क रहने और तेज आंधी के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है। तूफान के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोग घरों से बाहर निकल आए। तेज़ तूफान से मकान धराशायी : सबसे ज्यादा नुकसान गांव निवासी आजाद पुत्र इल्यास के घर को हुआ। तेज हवाओं के चलते उनका मकान धराशायी हो गया।

दीवार गिरने से दब गया घर का सामान

नूंह में मकान की दीवारें गिरने से अंदर रखा घरेलू सामान पूरी तरह मलबे में दब गया। बेड, कूलर, फ्रिज, वाशिंग मशीन, दरवाजे और अन्य जरूरी सामान क्षतिग्रस्त हो गए। साथ ही टीन शेड भी टूटकर बिखर गया। पीड़ित परिवार ने लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई है। गनीमत रही कि हादसे के समय आजाद अपने परिवार सहित एक शादी समारोह में गए हुए थे। यदि परिवार घर में मौजूद होता तो बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मलबा हटाने में मदद की।

Also Read :

Exit mobile version