Tuesday, October 3, 2023
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeदेशलोकतंत्र में व्यवधान की रणनीति को समर्थन नहीं मिलता: Jagdeep Dhankhar

लोकतंत्र में व्यवधान की रणनीति को समर्थन नहीं मिलता: Jagdeep Dhankhar

नयी दिल्ली: राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने संसद में स्वस्थ बहस को फलते-फूलते लोकतंत्र की पहचान करार देते हुए आज कहा कि सदस्यों को टकराव से बचना चाहिए क्योंकि व्यवधान की रणनीति को हथियार के रूप में इस्तेमाल करने का लोग कभी समर्थन नहीं करेंगे। धनखड़ ने सोमवार को यहां संसद के विशेष सत्र के पहले दिन “ संविधान सभा से लेकर 75 वर्षों की संसदीय यात्रा – उपलब्धियां, अनुभव, यादें और सीख” विषय पर चर्चा से पहले अपनी आरंभिक टिप्पणी में कहा कि यह सदस्यों को चिंतन और आत्मनिरीक्षण करने का उपयुक्त अवसर उपलब्ध कराता है।

उन्होंने कहा , “ स्वस्थ बहस एक फलते-फूलते लोकतंत्र की पहचान है। हमें टकराव से बचना चाहिए। एक रणनीति के रूप में व्यवधान को हथियार के रूप में प्रयोग करने का लोग कभी भी समर्थन नहीं करेगें। हम सभी को संवैधानिक रूप से लोकतांत्रिक मूल्यों का पोषण करने के लिए नियुक्त किया गया है और इसलिए हमें लोगों के विश्वास पर खरा उतरना चाहिए और उसकी पुष्टि करनी चाहिए।”

उन्होंने कहा कि हम सभी पर लोगों के हितों की रक्षा का दायित्व है और यह इसके लिए उचित अवसर है। यह इस बात को भी याद करने का अवसर है , “ हमारे महान स्वतंत्रता सेनानी सच्चे अर्थों में लोकतांत्रिक अधिकारों के लिए लड़ने वाले योद्धा थे, हमारे विद्वान संविधान निर्माता बहुत दूरदर्शी थे, जिन्होंने बहुत विचार-विमर्श के बाद हमें एक ऐसा संविधान प्रदान किया जो समय की कसौटी पर खरा उतरा है।”

सभापति ने कहा कि संविधान सभा से लेकर आज अमृत काल तक, सात दशक से अधिक की यात्रा करते हुए संसद ने कई मील के पत्थर देखे हैं। इस दौरान इस यात्रा में 15 अगस्त 1947 की मध्यरात्रि में ‘नियति के साथ मिलन’ से लेकर 30 जून, 2017 की मध्यरात्रि में सेवा एवं वस्तु कर , जीएसटी व्यवस्था के अनावरण तक कई ऐतिहासिक क्षण आए।
उन्होंन कहा कि संविधान सभा में तीन वर्षों तक चले विभिन्न सत्रों में हुए विचार-विमर्श ने मर्यादा और स्वस्थ बहस का उदाहरण पेश किया। विवादास्पद और अत्यधिक विभाजनकारी मुद्दों पर सर्वसम्मति की भावना से बातचीत की गई। हम सभी के लिए इससे काफी कुछ सीखने को मिलता है। उन्होंने कहा , “ हमारे राजनेताओं ने हमेशा संवैधानिक आदर्शों का सम्मान किया है तथा उनका पालन किया है और इसके सार को जनता तक पहुंचाकर संविधान का लोकतंत्रीकरण किया है।

RELATED ARTICLES
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments