Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

Haryana News : मनचलों पर सख्ती, छात्राओं की सुरक्षा के लिए पुलिस अलर्ट

April 30, 2026

Haryana News : मनचलों पर सख्ती, छात्राओं की सुरक्षा के लिए पुलिस अलर्ट

कैथल। अब शिक्षण संस्थानों के बाहर मनचलों की खैर नहीं। छात्राओं की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। बढ़ती छेड़खानी की घटनाओं के बीच प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए विशेष निगरानी शुरू कर दी है, जिससे कि स्कूल और कॉलेज जाने वाली छात्राएं खुद को सुरक्षित महसूस कर सकें।

शिक्षण संस्थाओं ने आना-जाना रहेगा सुरक्षित

पुलिस की टीमें छात्राओं के शिक्षण संस्थाओं में आने और जाने के समय में तैनात रहेंगी। ये समय सुबह और बाद दोपहर को होगा। टीम का उद्देश्य मनचलों की गतिविधियों पर तुरंत अंकुश लगाना और छात्राओं को सुरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण प्रदान करना है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि किसी भी छात्रा या महिला के साथ छेड़खानी या अभद्र व्यवहार की शिकायत मिलने पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। आरोपी को मौके से ही पकड़कर संबंधित थाने ले जाया जाएगा। जांच में आरोप सही पाए जाने पर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

मिल रही थी छेड़छाड़ की शिकायतें

पिछले कुछ महीनों से हर माह चार से पांच शिकायतें पुलिस के पास पहुंच रही थीं, जिनमें शिक्षण संस्थानों के बाहर युवकों द्वारा छात्राओं को परेशान करने के मामले सामने आए। इन घटनाओं को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर यह विशेष अभियान शुरू किया गया है। यातायात थाना एसएचओ सतपाल सिंह ने बताया कि लगातार मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए यह कदम उठाया गया है। विशेष टीमें तत्काल प्रभाव से सक्रिय कर दी गई हैं और कॉलेजों के बाहर नियमित निगरानी की जा रही है।

पुलिस को सूचना देने की अपील

उन्होंने आमजन से अपील की है कि यदि कहीं भी ऐसी घटना सामने आए तो पुलिस को सूचना दें, जिससे कि समय रहते सख्त कार्रवाई की जा सके और छात्राओं की सुरक्षा को और अधिक मजबूत बनाया जा सके। गठित तीनों विशेष टीमों में प्रत्येक में पांच-पांच पुलिसकर्मियों को शामिल किया गया है। ये टीमें अलग-अलग स्थानों पर तैनात रहकर निगरानी करेंगी। किसी भी घटना की सूचना मिलते ही अन्य सदस्य भी तुरंत मौके पर पहुंचेंगे, ताकि आरोपी को बिना देरी काबू किया जा सके।

इन संस्थानों में पढ़ती हैं अधिकतर छात्राएं

आरकेएसडी पीजी कॉलेज, इंदिरा गांधी महिला महाविद्यालय, डॉ. भीमराव अंबेडकर गवर्नमेंट कॉलेज, जाट कॉलेज, आईटीआई, राजकीय पॉलिटेक्निक शेरगढ़, एनआईआईएलएम यूनिवर्सिटी, कपिल मुनि कॉलेज कलायत, राजकीय कॉलेज राजौंद और डीएवी कॉलेज पूंडरी सहित अन्य संस्थानों में बड़ी संख्या में छात्राएं पढ़ने आती हैं। प्रतिदिन हजारों छात्राओं की आवाजाही को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है।

Also Read :

Also Read :

Also Read :

Also Read :

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें