Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

रेलवे के खिलाफ फर्जी वीडियो प्रसारित करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई शुरू: Railway Minister

October 21, 2025

रेलवे के खिलाफ फर्जी वीडियो प्रसारित करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई शुरू: Railway Minister

नई दिल्ली: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर भीड़ प्रबंधन उपायों की समीक्षा के बाद कहा कि सोशल मीडिया पर रेलवे को निशाना बनाकर फर्जी वीडियो प्रसारित करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उन्होंने लोगों से फर्जी वीडियो प्रसारित न करने की अपील भी की और कहा कि इससे यात्रियों में भ्रम पैदा होता है। वैष्णव ने त्यौहारी सत्र के दौरान यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने के लिए आनंद विहार स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। मंत्री ने स्टेशन पर यात्रियों से सीधे बातचीत भी की और स्टेशन परिसर की साफ-सफाई तथा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के बारे में पूछा। निरीक्षण के दौरान रेलवे बोर्ड के चेयरमैन एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी सतीश कुमार, उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक अशोक कुमार वर्मा सहित कई अन्य वरिष्ठ रेलवे अधिकारी उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें: टी20 रिकॉर्ड: न्यूजीलैंड के खिलाफ 271 रन बना चुका भारत, सिर्फ 66 रन पर सिमटी है कीवी टीम

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें