Last Updated: October 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

गुजरात के कच्छ महसूस हुए भूकंप के तेज़ झटके, रिक्टर स्केल पर 4.0 मापी गई तीव्रता

January 28, 2024

गुजरात के कच्छ महसूस हुए भूकंप के तेज़ झटके, रिक्टर स्केल पर 4.0 मापी गई तीव्रता

गुजरात के कच्छ में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.0 मापी गई. कई इलाकों में इसका असर देखने को मिला है। भूकंप का केंद्र भचाऊ से 21 किलोमीटर उत्तर उत्तर पूर्व में था. भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग घरों से बाहर निकल आए। हालांकि, अभी तक किसी तरह के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। बीते दिनों दिल्ली-एनसीआर, पंजाब सहित चंड़ीगढ़ और जम्मू कश्मीर में भूकंप से धरती कांप उठी थी। भूकंप के ये झटके काफी देर तक महसूस किए गए थे। जैसे ही भूकंप आया, लोग अपने घरों और दफ्तर से बाहर निकल आए. इस भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के फैजाबाद में था। हिंदुकुश क्षेत्र में रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.2 रही।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें