Site icon Dainik Savera Times

अंडमान में भूकंप के जोरदार झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5.4 दर्ज

Earthquake in Jammu & Kashmir

Earthquake in Jammu & Kashmir

Andaman earthquake : अंडमान सागर के पास समुद्र में आज भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.4 मापी गई और इसका केंद्र समुद्र की 90 किलोमीटर गहराई में था। बता दें यह भूकंप सुबह 12 बजकर 6 मिनट पर महसूस किया गया। फिलहाल इस भूकंप से किसी भी प्रकार के नुकसान या हताहत होने की कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

क्यों आते हैं भूकंप?

भूकंप एक प्राकृतिक घटना है, जो पृथ्वी की टेक्टोनिक प्लेटों की गतिविधियों के कारण होती है। हमारी धरती में सात प्रमुख टेक्टोनिक प्लेटें हैं, जो लगातार गति करती रहती हैं। कभी-कभी ये प्लेटें टकरा जाती हैं या आपस में घर्षण करती हैं, जिससे धरती में कंपन होता है। यह कंपन ही भूकंप कहलाता है। भूकंप से आम जनजीवन पर गहरा असर पड़ता है। कमजोर मकान और ढांचे धराशायी हो सकते हैं, जिससे बड़ी संख्या में लोग प्रभावित हो सकते हैं।

भारत में क्या हैं भूकंप के जोन

भारत भूकंप के लिहाज से संवेदनशील देशों में शामिल है। भूगर्भ विशेषज्ञों के अनुसार, भारत के कुल भूभाग का लगभग 59 प्रतिशत हिस्सा भूकंप के लिए संवेदनशील है। वैज्ञानिकों ने देश को चार भूकंपीय जोनों में बांटा है जोन-2, जोन-3, जोन-4 और जोन-5। इनमें जोन-5 सबसे अधिक संवेदनशील माना जाता है, जबकि जोन-2 कम संवेदनशील है। राजधानी दिल्ली जोन-4 में आती है और यहां 7 या उससे अधिक तीव्रता वाले भूकंप की संभावना रहती है। हिमालय क्षेत्र, कच्छ और पूर्वोत्तर भारत जैसी फॉल्ट लाइनों के कारण इन क्षेत्रों में भूकंप का खतरा ज्यादा है, क्योंकि भारतीय प्लेट यूरेशियन प्लेट से लगातार टकरा रही है।

रिक्टर स्केल के अनुसार भूकंप की तीव्रता के अनुसार नुकसान का स्तर अलग होता है। 4 से 4.9 की तीव्रता वाले भूकंप में घर का सामान हिल सकता है। 5 से 5.9 की तीव्रता में भारी फर्नीचर भी हिल सकता है। 6 से 6.9 में इमारतों के बेस में दरारें आ सकती हैं। 7 से 7.9 की तीव्रता में इमारतें गिर सकती हैं। 8 से 8.9 की तीव्रता वाले भूकंप में सुनामी का खतरा रहता है और 9 या उससे अधिक तीव्रता सबसे भीषण तबाही मचा सकती है।

ये भी पढ़ें: गुरुग्राम में बड़ी वारदात: 11वीं के छात्र पर हुई फायरिंग, पुरानी रंजिश से जुड़ा मामला

Exit mobile version