Last Updated: October 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

Patna में छात्रा का अपहरण, 5 लाख रुपए की मांगी फिरौती

September 20, 2023

Patna में छात्रा का अपहरण, 5 लाख रुपए की मांगी फिरौती

पटना : पटना में एक कॉलेज छात्रा का कथित तौर पर अपहरण कर करने का मामला सामने आया है। इसी बीच अपहरणकर्ता ने फिरौती के तौर पर 5 लाख रुपये की मांग की है। फुलवारीशरीफ की रहने वाली पीड़िता मंगलवार सुबह अपने कॉलेज के लिए निकली थी लेकिन वापस नहीं लौटी। जब परिवार के लोग उसकी तलाश कर रहे थे, तभी लड़की के पिता को फोन आया और पीड़िता की सुरक्षित रिहाई के लिए 5 लाख रुपये की मांग की गई।

पीड़िता के पिता ने इसकी शिकायत तुरंत फुलवारीशरीफ पुलिस स्टेशन को दी। वहीं फुलवारीशरीफ के थाना प्रभारी सफीर आलम ने कहा, “हमें एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ शिकायत मिली है और कॉल करने वाले का मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगा दिया है। कॉल किसी अनजान नंबर से की गई थी। हम सभी पहलुओं से घटना की जांच कर रहे हैं।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक मामला संदिग्ध लग रहा है और पीड़िता के अपने प्रेमी के साथ भागने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। पुलिस टीम कॉलर के फोन के सिग्नल के आधार पर लोकेशन ट्रेस करने की कोशिश कर रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें