Site icon Dainik Savera Times

सूटकेस में हॉस्टल के अंदर छात्रा को घुमाने के वीडियो पर विश्वविद्यालय ने कहा – ‘छात्राओं ने की शरारत’

Students did mischief

Students did mischief

चंडीगढ़ : हरियाणा के एक निजी विश्वविद्यालय का एक वीडियो व्यापक रूप से प्रसारित होने के बाद विश्वविद्यालय ने कहा है कि यह लड़कियों के छात्रावास के अंदर कुछ विद्यार्थियों की शरारत का वीडियो है। वीडियो में एक लड़की छात्रावास परिसर में ले जाए जा रहे सूटकेस से बाहर निकलती हुई दिख रही है।

सोनीपत में स्थित विश्वविद्यालय ने कहा कि उसने मामले को गंभीरता से लेते हुए मामले में शामिल विद्यार्थियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है, तथा अनुशासन समिति के समक्ष उपस्थित होने को कहा है। रविवार को विश्वविद्यालय के प्रवक्ता ने कहा कि छात्रों की सुरक्षा सवरेपरि है। उन्होंने जोर देकर कहा कि हमने इस मामले में प्रभावी और तत्काल कार्रवाई की है।

शुक्रवार को ‘ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिर्विसटी’ के छात्रावास के एक वीडियो क्लिप में दो महिला सुरक्षाकर्मी सूटकेस खोलती हुई दिखाई दे रही हैं और लड़की उसमें से बाहर निकलती नजर आ रही है। इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चा और अटकलें लगने के बाद, विश्वविद्यालय के प्रवक्ता ने रविवार को एक बयान जारी किया, जिसमें कहा गया कि वीडियों में कुछ छात्राएं छात्रावास के अंदर अपनी मित्र के साथ शरारत करती हुई दिख रही हैं। उन्होंने कहा कि छात्राएं उसे एक सूटकेस में बंदकर इधर-उधर घुमा रही थीं।

कारण बताओ नोटिस जारी

प्रवक्ता ने कहा कि वे महिला छात्रावास के अंदर एक सार्वजनिक क्षेत्र में चले गए, जहां सीसीटीवी कैमरा लगा है, इस दौरान सुरक्षाकर्मियों ने सूटकेस के आसपास संदिग्ध गतिविधि देखी। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय ने इस घटना में प्रभावी और तत्काल कार्रवाई की है। प्रवक्ता ने कहा, ह्लक्ष्स घटना में लड़कियों के छात्रावास के अंदर छात्राओं के एक समूह ने शरारत की, जो दुर्भाग्य से सार्वजनिक हो गई।

प्रवक्ता ने कहा, मामले में शामिल सभी छात्राओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है और उन्हें अनुशासन समिति के सामने पेश होने के लिए कहा गया है। भारत के अग्रणी संस्थान के रूप में, ओपी जिंदल ग्लोबल विश्वविद्यालय विद्यार्थियों की सुरक्षा को बहुत गंभीरता से लेता है।

Exit mobile version