Site icon Dainik Savera Times

विद्यार्थियों को जल्द ही मिलेगी लैपटॉप की राशि, अव्वल बच्चों को स्कूटी भी : यादव

Madhya Pradesh Received Investment Proposals

Madhya Pradesh Received Investment Proposals

Students Get Laptop Money : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार ने किसी भी योजना में बदलाव नहीं किया है और विद्यार्थियों को जल्द ही और प्रावीण्य सूची में शामिल बच्चों को स्कूटी भी प्रदान की जाएगी

डॉ. यादव ने अपने बयान में कहा कि राज्य सरकार ने सभी वर्गों के लिए निरंतर योजनाएं बनाने का काम किया है। सरकार की किसी भी योजना के मूल ढांचे में बदलाव नहीं होने दिया गया है।

उन्होंने कहा कि विशेष रूप से विद्यार्थियों को राज्य सरकार द्वारा जल्द ही लैपटॉप की राशि देने का कार्य किया जाएगा। साथ ही उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों से स्कूल स्तर पर जो विद्यार्थी प्रावीण्य सूची में सूची में शामिल हुए हैं उनको स्कूटी भी प्रदान की जा रही है। जो सरकार की मूल योजना है, उसके अनुसार बच्चों को यह सौगात दी जाएगी। जनकल्याणकारी योजनाओं के स्वरूप में किसी तरह का परिवर्तन नहीं किया गया है।

Exit mobile version