Dainik Savera Times

साइकिल पाकर छलके छात्रओं के आंसू; दुर्गा अष्टमी पर मुख्यमंत्री का बेटियों को उपहार

नई दिल्ली : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को दुर्गा अष्टमी के पावन अवसर पर शालीमार बाग विधानसभा के सरकारी स्कूलों में इस वर्ष 10वीं कक्षा में प्रवेश लेने वाली 1100 छात्रओं को साइकिल वितरित की। यह कार्यक्रम पीतमपुरा स्थित सर्वोदय विद्यालय परिसर में आयोजित किया गया। साइकिल प्राप्त कर कई छात्रएं भावुक हो उठीं और उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने बेटियों को देवी स्वरूपा बताते हुए उन्हें नमन किया और कहा कि नवरात्रि केवल पूजा का नहीं, बल्कि बेटियों के सम्मान और उनके सशक्त भविष्य का संकल्प लेने का पर्व है। उन्होंने सभी उपस्थित नागरिकों को नवरात्रि और दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए जय माता दी के जयकारे के साथ वातावरण को ऊर्जा से भर दिया।

जन्म से लेकर ग्रेजुएशन तक साथ देगी दिल्ली सरकार
मुख्यमंत्री ने बताया कि हाल ही में प्रस्तुत दिल्ली बजट में उन्होंने बेटियों, बहनों और महिलाओं के लिए अधिकतम योजनाएं शामिल करने का प्रयास किया है ताकि समाज का यह वर्ग सशक्त और आत्मनिर्भर बन सके। मुख्यमंत्री ने भावुक अंदाज में लखपति बिटिया योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि अब दिल्ली में जन्म लेने वाली हर बेटी के भविष्य की आर्थिक नींव सरकार खुद रखेगी। उन्होंने बताया कि बेटी के जन्म से लेकर पहली, छठी, नौवीं, बारहवीं कक्षा और फिर कॉलेज के प्रत्येक वर्ष तक सरकार सीधे उसके खाते में आर्थिक सहायता जमा करेगी। ग्रेजुएशन पूरी करने तक हर बेटी को लगभग 1.25 लाख रुपये की सहायता मिलेगी, जिससे वह लखपति बिटिया बनकर आत्मविश्वास के साथ जीवन में आगे बढ़ सकेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह चाहती हैं कि दिल्ली की हर बेटी स्कूल ही नहीं, कॉलेज तक पढ़े, अपने पैरों पर खड़ी हो और अपना भविष्य खुद बनाए।

साइकिल वितरण: शिक्षा तक आसान पहुंच
मुख्यमंत्री ने कहा कि जब उन्होंने छात्रओं से उनकी समस्याएं जानीं तो पता चला कि स्कूल आने-जाने में कठिनाई के कारण कई बार पढ़ाई प्रभावित होती है, यहां तक कि कुछ बच्चियों को स्कूल छोड़ना पड़ता है। इसी समस्या के समाधान के लिए सरकार ने निर्णय लिया कि हर वर्ष नौवीं कक्षा में आने वाली प्रत्येक छात्र को साइकिल दी जाएगी। इस वर्ष लगभग 1,30,000 छात्रओं को इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि जहां नौवीं की छात्रओं को साइकिल सरकार की ओर से दी जाएगी, वहीं इस अवसर पर 10वीं में पहुंची छात्रओं को उन्होंने व्यक्तिगत पहल के तहत साइकिल भेंट की है। मुख्यमंत्री ने मुस्कुराते हुए छात्रओं से पूछा, साइकिल चलानी आती है ना? अगर नहीं आती तो वह भी सीख लेना। अब आप अपनी पढ़ाई अपने दम पर पूरी करेंगी।

बेटियों के सम्मान पर राजनीति नहीं
मुख्यमंत्री ने कुछ राजनीतिक टिप्पणियों पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि बेटियों को साइकिल देने जैसी योजना पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणियां बेहद शर्मनाक हैं। उन्होंने कहा कि हमारी बेटियां देवी हैं, उनके भविष्य के लिए बनाई गई योजना पर ऐसी बातें करना दुर्भाग्यपूर्ण है। ऐसी सोच पर उन्हें शर्म आती है।

आत्मनिर्भरता और सुरक्षा का भरोसा
मुख्यमंत्री ने छात्रओं को प्रेरित करते हुए अपने पिता की सीख साझा की और कहा कि परिस्थितियों के अनुसार डटकर जवाब देना सीखें, डरें नहीं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि दिल्ली सरकार उनकी सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी लेती है और हर बेटी को आगे बढ़ने का पूरा अवसर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि बेटियों को इतना बड़ा बनना है कि माता-पिता, समाज और देश उन पर गर्व करे। उन्हें पूरा विश्वास है कि दिल्ली की हर बेटी अपना भविष्य खुद लिखेगी।

पिंक ऑटो: महिलाओं को रोजगार और सम्मान
महिलाओं की आर्थिक स्वतंत्रता को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि दिल्ली सरकार 1000 महिलाओं को उनके नाम पर नए ऑटो परमिट देगी। ये पिंक ऑटो महिलाओं द्वारा संचालित होंगे, जिससे उन्हें सम्मानजनक रोजगार और आत्मनिर्भरता का अवसर मिलेगा।

नवजात शिशुओं के लिए मुफ्त जीवनरक्षक जांच
स्वास्थ्य के क्षेत्र में महत्वपूर्ण पहल की घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि दिल्ली में जन्म लेने वाले प्रत्येक नवजात शिशु का 56 प्रकार के जेनेटिक डिसऑर्डर की पहचान करने वाला विशेष ब्लड टेस्ट मुफ्त किया जाएगा। यह महंगा टेस्ट सरकार पूरी तरह निशुल्क कराएगी ताकि किसी भी बीमारी का शुरूआती स्तर पर पता चल सके और समय रहते उपचार संभव हो।

एक अन्य छात्र ने साइकिल योजना के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद करते हुए कहा कि कई छात्रओं को दूरी और परिवहन की समस्याओं के कारण समय पर स्कूल पहुंचने में कठिनाई होती थी, लेकिन अब साइकिल मिलने से वे समय पर स्कूल पहुंच सकेंगी और अपनी पढ़ाई बेहतर तरीके से जारी रख पाएंगी। मुख्यमंत्री ने सभी छात्रओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें आत्मविश्वास के साथ अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित किया और आश्वासन दिया कि सरकार हर कदम पर उनके साथ खड़ी है।

Exit mobile version