Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘चंद्रयान-3 की सफलता ने साबित किया संकल्प के कुछ सूरज चांद पर भी उगते हैं’

August 27, 2023

‘चंद्रयान-3 की सफलता ने साबित किया संकल्प के कुछ सूरज चांद पर भी उगते हैं’

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने चंद्रयान-3 मिशन की सफलता का उल्लेख करते हुए रविवार को कहा कि भारत के इस अभियान ने साबित कर दिया है कि संकल्प के कुछ सूरज चांद पर भी उगते हैं। उन्होंने कहा कि यह अभियान नये भारत की उस भावना का प्रतीक बन गया है, जो हर हाल में जीतना चाहता है। ‘आकाशवाणी’ पर प्रसारित मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 104वीं कड़ी में अपने विचार साझा करते हुए मोदी ने भारत के चंद्रयान अभियान को नारी-शक्ति का भी जीवंत उदाहरण बताया और कहा कि यह ‘सबके प्रयास’ से ही संभव हो सका।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें