Last Updated: November 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

भारतीय सेना के 4 माइक्रोलाइट विमानों की अमृतसर-जामनगर मार्ग पर सफल लैंडिंग और टेकऑफ

November 27, 2026

भारतीय सेना के 4 माइक्रोलाइट विमानों की अमृतसर-जामनगर मार्ग पर सफल लैंडिंग और टेकऑफ

अहमदाबाद : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने वीरवार को कहा कि भारतीय सेना की एयरो-एडवेंचर टीम के 4 माइक्रोलाइट विमानों ने गुजरात में अमृतसर-जामनगर आर्थिक गलियारे (एनएच-754के) के लिए निर्धारित राजमार्ग के एक हिस्से पर सफलतापूर्वक उतरने और वहां से उड़ान भरने का अभ्यास किया है, जो एक ‘उल्लेखनीय उपलब्धि’ है। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने इस अभ्यास को भारतीय सेना और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के बीच तालमेल का ‘ऐतिहासिक प्रदर्शन’ बताया।

स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि यह अभ्यास 24 नवंबर को गुजरात के पाटन जिले में किया गया। गडकरी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि ‘विंग्स ऑफ वैलर एंड यूनिटी एक्सपीडिशन’ में शामिल भारतीय सेना की ‘टीम माऊंटेन ईगल्स’ के 4 माइक्रोलाइट विमानों ने गुजरात में अमृतसर-जामनगर आर्थिक गलियारे के निर्धारित हिस्से पर सफलतापूर्वक उतरने और उड़ान भरने का अभ्यास किया।

उन्होंने कहा, यह उल्लेखनीय उपलब्धि विश्वस्तरीय राजमार्ग बुनियादी ढांचा विकसित करने के प्रति सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय और एनएचएआई की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। इससे बुनियादी ढांचा संपर्क सुविधाओं को मजबूती, आर्थिक विकास को गति मिलने के साथ ही हमारे सशस्त्र बलों की रणनीतिक एवं परिचालन संबंधी जरूरतें पूरी होती हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें