Last Updated: September 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

ऐसी Modi लहर कि Congress को महानगरों में भी नहीं मिल रहे उम्मीदवार : CM Mohan Yadav

March 21, 2024

ऐसी Modi लहर कि Congress को महानगरों में भी नहीं मिल रहे उम्मीदवार : CM Mohan Yadav

जबलपुरः मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऐसी लहर चल रही है कि कांग्रेस को महानगरों में भी चुनाव लड़ने के लिए प्रत्याशी नहीं मिल रहे। सीएम यादव ने कहा कि भाजपा ने काफी समय पहले अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए, वहीं कांग्रेस को बड़े महानगरों में भी उम्मीदवार नहीं मिल रहे।

कांग्रेस ने अब तक राज्य की 29 संसदीय सीटों में से 10 पर ही अपने प्रत्याशी घोषित किए हैं। वहीं भाजपा सभी सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर चुकी है। कांग्रेस को भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर चारों ही बड़े महानगरों की संसदीय सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा करना शेष है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश और प्रदेश की जनता भाजपा के साथ है। 100 दिन के कार्यकाल में प्रदेश सरकार ने कई उपलब्धियां हासिल की हैं। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में प्रदेश के विकास में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें