Site icon Dainik Savera Times

JOA IT पेपर लीक मामले के बाद सुक्खू सरकार का बड़ा एक्शन, स्टाफ सिलेक्शन कमीशन हमीरपुर सस्पेंड

शिमला: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार ने बड़ा एक्शन लेते हुए स्टाफ सिलेक्शन कमीशन हमीरपुर को सस्पेंड कर दिया है। सेक्रेटरी और डिप्टी सेक्रेटरी को सरकार ने वापस बुला लिया है। वहीं यह भी कहा गया है कि अगले आदेशों तक स्टाफ सिलेक्शन कमीशन से कोई भी भर्तियां नहीं होगी। फिलहाल के लिए एडीसी हमीरपुर को ओएसडी स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। JOA IT पेपर भर्ती लीक मामला सामने आने के बाद कार्रवाई की गई है।

Exit mobile version