Site icon Dainik Savera Times

मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर ओमान के सुल्तान ने फोन कर दी बधाई, दोनों देशों के संबंधों पर हुई चर्चा

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लगातार तीसरी सरकार बनाने की सफलता पर विदेशों से बधाई के सिलसिले के बीच ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक ने मंगलवार को फोन कर के मोदी को बधाई दी और द्विपक्षीय संबधों को और प्रगाढ़ करने के बारे में बातचीत की ।

प्रधानमंत्री कार्यालय की एक विज्ञप्ति में कहा, “प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आज ओमान के सुल्तान महामहिम सुल्तान हैथम बिन तारिक का फोन आया। सुल्तान हैथम बिन तारिक ने हाल ही में संपन्न हुए आम चुनावों के बाद तीसरे कार्यकाल के लिए प्रधानमंत्री के रूप में उनकी (मोदी की) पुनर्नियुक्ति के बारे में उन्हें हार्दिक बधाई दी।”

Exit mobile version