चेन्नई: सुंदरम फाइनेंस लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी सुंदरम होम फाइनेंस ने आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में 20 फीसदी की वृद्धि हासिल करने का लक्षय़ रखा है।चेन्नई मुख्यालय वाली कंपनी ने हैदराबाद के बेगमपेट में एक नया कार्यालय खोला है। इसके साथ उसकी कुल छह शाखाएं हो गई हैं।
सुंदरम होम फाइनेंस के प्रबंध निदेशक लक्ष्मीनारायण दुरईस्वामी ने कहा कि आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में आवास ऋण व्यवसाय के लिए काफी संभावनाएं हैं। राज्य का बुनियादी ढांचा रियल एस्टेट विकास को बढ़ावा दे रहा है। उन्होंने कहा, तेलंगाना में पिछले साल 400 करोड़ रुपये से अधिक का कर्ज दिया गया और हमें इस साल इस क्षेत्र से 20 प्रतिशत वृद्धि की उम्मीद है।

