Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘गदर’ मचाने के बाद अब रावण की लंका जलाएंगे सनी देओल…’संकटमोचक’ बनने के लिए एक्टर ने मांगे इतने करोड़!

October 27, 2023

‘गदर’ मचाने के बाद अब रावण की लंका जलाएंगे सनी देओल…’संकटमोचक’ बनने के लिए एक्टर ने मांगे इतने करोड़!

नेशनल डेस्क: सनी देओल (Sunny Deol) की फिल्म ‘गदर 2’ (Gadar 2) ने पूरे देश में गदर मचा दिया था। 11 अगस्त को रिलीज हुई अनिल शर्मा की फिल्म ‘गदर 2’ ने ताबड़तोड़ कमाई की थी। फिल्म के जरिए एक बार फिर साबित हो गया कि सनी देओल बॉलीवुड के एक्शन किंग हैं और वे अपने दम पर फिल्मों को खींचने में कामयाब हैं। वहीं ‘गदर 2’ के बाद से सनी को कई बड़े प्रोजेक्ट मिल रहे हैं। हालांकि सनी सोच-समझकर ही प्रोजेक्ट लेना चाहते है।

 

सनी को अब नीतेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ (Ramayana) का भी प्रस्ताव मिला है,​ जिस पर वह काफी संजीदगी से विचार कर रहे हैं। खबर है कि फिल्म में ‘हनुमान’ के किरदार के लिए नीतेश ने सनी को भारी-भरकम फीस का ऑफर दिया है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट की मानें तो फिल्म के लिए नीतेश ने सनी को 45 करोड़ की फीस का प्रस्ताव दिया गया है। दरअसल, ‘हनुमान’ (hanuman) के किरदार के लिए नीतेश की पहली पसंद सनी देओल हैं, ऐसे में वे चाहते हैं कि वे ही इस किरदार को निभाएं।

 

खबरों के मुताबिक सनी फिल्म ‘रामायण’ की शूटिंग के दौरान किसी और फिल्म को हाथ में नहीं लेंगे। वे अपना सारा समय रामायण को ही देंगे। बता दें कि फिल्म में राम के किरदार के लिए रणबीर कपूर, सीता के किरदार के लिए साउथ एक्ट्रेस सई पल्लवी से बात की जा रही है। इससे पहले भी रामायण के आधार पर ओम राउत की फिल्म ‘आदिपुरुष’ बनाई गई थी जिसे दर्शकों ने बुरी तरह से नकार दिया था। प्रभास, कृति सेनन, सैफ अली खान की यह फिल्म डिजास्टर साबित हुई थी। ऐसे में अब रामायण चर्चा में है। नीतेश को फिल्म की कॉस्टिंग से लेकर इसकी कहानी पर पूरा ध्यान रखना होगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें