सुपर 30 के संस्थापक और गणितज्ञ आनंद कुमार ने कहा कि वह भारत में गरीब एवं वंचित छात्रों के दरवाजे तक शिक्षा पहुंचाने के लिए जल्द ही एक नया ऑनलाइन शैक्षिक मंच शुरू करेंगे। नॉर्थवेस्टर्न यूनिर्विसटी के ‘केलॉग स्कूल ऑफ मैनेजमैंट’ द्वारा आयोजित रीइमैजिनिंग इंडिया: शे¨पग द ग्लोबल इकोनॉमिक लैंडस्केप विषय पर 2024 केलॉग इंडिया बिजनेस कॉन्फ्रैंस में अपने संबोधन में कुमार ने कहा कि अधिक से अधिक विद्याíथयों तक पहुंचने के लिए उपलब्ध तकनीक को अपनाने का समय आ गया है।
कुमार ने कहा कि अधिक से अधिक छात्रों तक पहुंचने के लिए उपलब्ध प्रौद्योगिकी को अपनाने का समय आ गया है। सुपर 30 ने मुझे गरीबों की जिंदगी बदलने की आकांक्षाओं को बढ़ाने में मदद की और उत्तीर्ण हुए कई छात्रों ने शिक्षा की शक्ति से एक पीढ़ीगत बदलाव का प्रदर्शन किया। शिक्षा को गरीबों के दरवाजे तक ले जाने के लिए जल्द ही एक नया ऑनलाइन शैक्षिक मंच शुरू किया जाएगा, जो उनकी अग्रणी सुपर 30 पहल का एक विस्तारित संस्करण होगा। उन्होंने कहा कि कोविड महामारी के कारण आए व्यवधान ने उन्हें बहुत कुछ सिखाया, जैसे कि सोशल मीडिया के माध्यम से घर में फंसे छात्रों से जुड़ना।

