हांसी। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल पर राज्यसभा सदस्य रेखा शर्मा के विवादित बयान पर राजनीति गर्मा गई है। इस बयान का सभी जगह विरोध हो रहा है। भाजपा-कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने रेखा शर्मा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए हांसी थाने में आवेदन किया। विरोध में शामिल नेताओं और कार्यकर्ताओं का कहना है कि विवादित बयान के लिए रेखा शर्मा माफी मांगे अन्यथा लड़ाई जारी रहेगी।
थाने में प्रदर्शन, बोले जा सकते हैं जेल
कांग्रेस ओबीसी कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष तेलु जांगड़ा और भाजपा नेता लोकेश ने हांसी थाने में समर्थकों के साथ राज्यसभा सदस्य के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि भजनलाल हरियाणा के मुख्यमंत्री थे और उनका सम्मान किसी भी पार्टी की राजनीति से ऊपर है। हरियाणा में भाजपा की राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल पर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी पर भजनलाल के समर्थकों में भारी आक्रोश है। ज्ञापन सौंपकर रेखा शर्मा से सार्वजनिक माफी की मांग की है। अगर रेखा शर्मा ने माफी नहीं मांगी तो आरपार की लड़ाई होगी।
भाजपा नेता ने दी चेतावनी
राज्यसभा सदस्य रेखा शर्मा ने पंचकूला में एक जनसभा में पूर्व सीएम भजनलाल और उनके बेटे चंद्रमोहन को बदमाश कहा था कि उन्होंने बदमाशी करके चुनाव जीते थे। भाजपा नेता लोकेश टुटेजा का कहना है कि यह टिप्पणी बेहद अपमानजनक है। इससे भजनलाल के चाहने वालों की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर माफी नहीं मांगी गई तो आंदोलन तेज किया जाएगा। भाजपा नेतृत्व को रेखा शर्मा से माफी मंगवाने की चुनौती दी है।
कांग्रेस नेता ने भी दी चेतावनी
कांग्रेस ओबीसी कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष तेलु राम जांगड़ा ने चेतावनी दी कि यदि रेखा शर्मा सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगती तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। चाहे इसके लिए उन्हें किसी भी स्तर तक जाना पड़े। चाहे हमें जेल ही क्यों न जाने पड़े। हम यह लड़ाई लड़कर रहेंगे। इस मुद्दे ने राजनीतिक रूप से तूल पकड़ लिया है, जहां दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता एकजुट होकर देवीलाल के सम्मान की बात कर रहे हैं।
Also Read :
Also Read :
Also Read :
Also Read :
Also Read :

