Site icon Dainik Savera Times

महाराष्ट्र विधान भवन में हुई हाथापाई के मामले में आव्हाड और पडलकर के समर्थक गिरफ्तार

मुंबई: महाराष्ट्र विधान भवन परिसर में हुई हाथापाई के मामले में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के विधायक जितेंद्र आव्हाड और भाजपा के विधायक गोपीचंद पडलकर के एक-एक समर्थक को गिरफ्तार किया गया है। वीरवार को विधान भवन के अंदर आव्हाड और पडलकर के समर्थकों के बीच विवाद हो गया था। इससे एक दिन पहले दोनों विधायकों के बीच तीखी बहस हुई थी। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने आव्हाड के समर्थक नितिन देशमुख और पडलकर के समर्थक ऋषिकेश टाकले को गिरफ्तार कर उनका बयान दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि दोनों को दक्षिण मुंबई के मरीन ड्राइव पुलिस थाने ले जाया गया, जहां उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि दोनों को बाद में अदालत में पेश किया जाएगा। अधिकारी ने बताया कि दोनों आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है।

ये भी पढ़े- Vaibhav Suryavanshi की बैटिंग में किस्मत का योगदान, इस पूर्व क्रिकेटर ने IPL 2026 से पहले चेताया

Exit mobile version