Site icon Dainik Savera Times

सुप्रीम कोर्ट गोधरा ट्रेन अग्निकांड मामले की सुनवाई 13 फरवरी को करेगा

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने वीरवार को कहा कि वह 2002 के गोधरा ट्रेन अग्निकांड मामले में गुजरात सरकार और कई अन्य दोषियों द्वारा दायर अपील पर 13 फरवरी को सुनवाई करेगा। जस्टिस जेके माहेश्वरी और जस्टिस अरविंद कुमार की पीठ ने स्पष्ट किया कि अगली सुनवाई पर मामले में कोई स्थगन नहीं दिया जाएगा। गुजरात के गोधरा में 27 फरवरी, 2002 को साबरमती एक्सप्रैस के एस-6 कोच में आग लगा दी गई थी, जिसमें 59 लोग मारे गए थे और राज्य में दंगे भड़क गए थे।

ये भी पढ़ें: GT vs MI, IPL 2026: गुजरात ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, मुंबई पहले करेगा बल्लेबाजी (देखें प्लेइंग 11)

Exit mobile version