Site icon Dainik Savera Times

Supreme Court ‘द केरल स्टोरी’ पर बंगाल में प्रतिबंध के खिलाफ याचिका पर 12 मई को करेगा सुनवाई

नई दिल्ली: उच्चतम न्यायालय विवादास्पद फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ पर पश्चिम बंगाल में रोक लगाने के राज्य सरकार के फैसले के खिलाफ फिल्म निर्माताओं की ओर से दायर याचिका पर 12 मई को सुनवाई करेगा। मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति पी एस नरसिम्हा की पीठ ने बुधवार को याचिकाकर्ताओं की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता हरीश साल्वे की गुहार स्वीकार करते हुए याचिका पर सुनवाई के लिए अपनी सहमति व्यक्त की। साल्वे ने ‘विशेष उल्लेख’ के दौरान इस मामले पर शीघ्र सुनवाई का अनुरोध किया था‌।

Exit mobile version