कोलंबो/नयी दिल्ली: भारत से मिली खुफिया जानकारी के बाद कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले से जुड़े छह संदिग्धों की आशंका में चेन्नई से आ रही श्रीलंका की एयरलाइंस के फ्लाइट की कोलंबो एयरपोर्ट पर विशेष तलाशी अभियान चलाया गया।
पुलिस के अनुसार, भारतीय एजेंसियों से मिली खुफिया जानकारी में आशंका जताई गई कि छह संदिग्ध चेन्नई से आ रहे विमान (यूएल 122) से श्रीलंका पहुंचे हैं, जो शनिवार दोपहर 11:59 बजे बीआईए पर उतरी। इसी आधार पर विशेष तलाशी अभियान चलाया गया।
ये भी पढ़ें: ‘जग विक्रम’ ने सुरक्षित पार किया होर्मुज जलडमरूमध्य, जल्द मुंबई पहुंचने की उम्मीद: सरकार

