Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

एक ही परिवार के 3 सदस्यों की संदिग्ध मौत, पुलिस कर रही जांच

January 27, 2023

एक ही परिवार के 3 सदस्यों की संदिग्ध मौत, पुलिस कर रही जांच

भिवानी: शहर में शुक्रवार को दर्दनाक घटना सामने आई। शहर की नई बस्ती के एक मकान में रह रहे सरकारी स्कूल के टीचर, उसकी पत्नी और बेटी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। तीनों के शव एक ही कमरे में मिले हैं। पुलिस को जहर के प्रभाव से इनकी मौत का अंदेशा है। मामला हत्या का है या फिर सुसाइड का, पुलिस जांच में लगी है। वहीं एसपी अजीत शेखावत पूरी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। तीन मौतों की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। अभी शव मकान में ही पड़े हैं।

नई बस्ती के मकान में सरकारी टीचर जितेंद्र (45) अपने परिवार के साथ मकान में रह रहा था। उसके साथ पत्नी सुशीला (42) और बेटी हिमानी (16) भी रहते थे। शुक्रवार को इन तीनों के शव एक ही कमरे में मिले हैं। जहरीला पदार्थ के खाने से मौत हुई है। जहरीला पदार्थ इन्होंने खुद खाया है या फिर किसी के द्वारा खिला दिया है, यह अभी स्पष्ट नहीं है।

सरकारी अध्यापक जितेंद्र की ड्यूटी भिवानी शहर के ग्वार फैक्ट्री के नजदीक प्राथमिक विद्यालय में थी। पुलिस की टीमें घटनास्थल पर छानबीन में लगी हैं। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी पहुंचे हैं। पति पत्नी और बच्चे की मौत की सूचना पर पुलिस गंभीरता से ले रही है। भिवानी एसपी अजीत सिंह शेखावत, SFL टीम, सीआईए स्टाफ पुलिस, साइबर टीमें मौके पर पहुंची हैं। पुलिस आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटा रही है। साथ ही सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जाएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें