Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

बांधों के निर्माण के कारण सतलुज छोटी नदी में तबदील हो गई है: सुप्रीम कोर्ट

July 14, 2024

बांधों के निर्माण के कारण सतलुज छोटी नदी में तबदील हो गई है: सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस संजय करोल ने कहा है कि सतलुज नदी पर बांधों के निर्माण से यह छोटी नदी में तबदील हो गई है, जिससे संपूर्ण पारिस्थितिकी तंत्र बदल गया है। वकील जतिंदर (जय) चीमा की पुस्तक क्लाइमेट चेंज: द पॉलिसी, लॉ एंड प्रैक्टिस के विमोचन के अवसर पर शुक्रवार को जस्टिस करोल ने यह भी कहा कि जलवायु परिवर्तन देश के कृषि क्षेत्र पर भारी प्रभाव डाल रहा है। सुप्रीम कोर्ट के जज ने कहा कि बढ़़ते तापमान और मानवीय गतिविधियों के कारण कुछ नदियों के हिस्से सूख रहे हैं। उन्होंने कहा, भारत की एकमात्र ट्रांस हिमालय नदी सतलुज, कई बांधों के निर्माण के कारण छोटी हो गई है, जिससे संपूर्ण पारिस्थितिकी तंत्र व पारिस्थितिकी श्रृंखला बदल गई है। जस्टिस करोल ने कहा कि एक के बाद एक सरकारों ने गंगा की सफाई पर 30,000 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। उन्होंने कहा, हम मौजूदा स्थिति को जानते हैं। हम सबने इसे देखा है। इस मुद्दे पर अभी बहुत कुछ किया जाना बाकी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें