Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

शुभेंदु अधिकारी ने की अन्नपूर्णा योजना की शुरुआत, महिलाओं के खाते में हर महीने आएंगे 3,000

June 3, 2026

शुभेंदु अधिकारी ने की अन्नपूर्णा योजना की शुरुआत, महिलाओं के खाते में हर महीने आएंगे 3,000

नेशनल डेस्क: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है। सीएम ने अन्नपूर्णा योजना की शुरुआत की है। इस योजना के पहले चरण में 28.25 लाख लाभार्थियों को 3,000 रुपये महीना दिए जाएंगे।

महिलाओं के बैंक खातों में आज से सीधे 3,000 रुपये की राशि भेजी जाएगी। अनुमान के अनुसार, लगभग दो करोड़ महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलने की संभावना है। पहले चरण में सिर्फ 28.25 लाख महिलाओं को ही इसका लाभ मिलेगा।

ये भी पढ़ें: ‘देश के पास 880.52 टन गोल्ड रिजर्व सुरक्षित’, RBI ने सोना बेचने की खबरों को बताया गलत

इस योजना के उद्घाटन समारोह में सीएम शुभेंदु अधिकारी के साथ महिला, बाल विकास एवं समाज कल्याण विभाग की मंत्री अग्निमित्रा पॉल भी मौजूद रहीं। वर्चुअल माध्यम से यह सभी ब्लॉकों, नगरपालिकाओं और कोलकाता नगर निगम क्षेत्र में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया। उद्घाटन के तुरंत बाद प्रत्येक ब्लॉक और नगरपालिका में चयनित 100 अन्नपूर्णा योजना लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र सौंपे गए।

बता दें इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से आर्थिक सहायता देना है। बीजेपी ने चुनावी घोषणापत्र में ‘अन्नपूर्णा योजना’ की घोषणा की थी। यह योजना TMC की ‘लक्ष्मी भंडार’ योजना की जगह लेगी। लक्ष्मी भंडार योजना के तहत लाभार्थियों को हर महीने 1,500 रुपए मिलते थे। ‘अन्नपूर्णा योजना’ में पंजीकरण के लिए लाभार्थियों को 90 दिनों का समय दिया गया है। 25 से 60 वर्ष आयु वर्ग की महिलाएं इसका लाभ ले सकेंगी।

ये भी पढ़ें: Khan Sir की कोचिंग पर हमला करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, अन्य की हुई पहचान

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें