Site icon Dainik Savera Times

Suvendu Adhikari बने पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री, दिलीप घोष सहित इन नेताओं ने ली मंत्री पद की शपथ

new cm

Suvendu Adhikari Oath Ceremony : बंगाल की राजनीति में आज बड़ा बदलाव हो गया है। बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी ने राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। उन्हें बंगाल के राज्यपाल ने शपथ दिलाई। शुभेंदु ने भवानीपुर में पूर्व सीएम ममता बनर्जी को हराया था। शपथ ग्रहण समारोह कोलकाता के प्रसिद्ध ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित किया जा रहा है। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  सहित उनके साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी मौजूद रहें। प्रोटोकॉल के तहत पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भी इस समारोह में शामिल होने का निमंत्रण भेजा गया था।

भाजपा नेता निसिथ प्रमाणिक ने मंत्री पद की शपथ ली

भाजपा नेता क्षुदीराम टुडू ने पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री पद की शपथ ली

भाजपा नेता अशोक कीर्तनिया ने पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री पद की शपथ ली

अग्निमित्रा पॉल ने मंत्री पद की शपथ ली

भाजपा नेता दिलीप घोष ने पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री पद की शपथ ली

सुवेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी का किया अभिनंदन 

सुवेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के पहले भाजपा के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली 

शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण कर लिया है। इसी के साथ वो बंगाल में बीजेपी के पहले सीएम बन गए हैं। उन्हें बंगाल के राज्यपाल ने शपथ दिलाई।

पीएम मोदी भाजपा के सबसे पुराने कार्यकर्ता से मिले

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल में भाजपा के सबसे वरिष्ठ कार्यकर्ताओं में से एक माखनलाल सरकार का अभिनंदन किया और उनका आशीर्वाद लिया।

 

8 मई को विधायक दल का नेता चुने गए शुभेंदु अधिकारी

8 मई को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कोलकाता पहुंचे थे। यहां बीजेपी विधायक दल की बैठक आयोजित की गई, जिसमें शुभेंदु अधिकारी को विधायक दल का नेता चुना गया। अमित शाह ने खुद उनके नाम की घोषणा की। इसके बाद शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आर.एन. रवि से मुलाकात की और बीजेपी विधायकों के समर्थन का पत्र सौंपा। साथ ही उन्होंने राज्य में नई सरकार बनाने का दावा भी पेश किया।

 

पश्चिम बंगाल चुनाव में बीजेपी की बड़ी जीत

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 207 सीटों पर जीत हासिल की। वहीं, तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) केवल 80 सीटों तक सिमट गई। इस जीत के साथ ही राज्य में टीएमसी के 15 साल पुराने शासन का अंत हो गया। बीजेपी समर्थकों में इस जीत को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है।

 

ब्रिगेड परेड ग्राउंड पहुंचे शुभेंदु अधिकारी

मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से पहले शुभेंदु अधिकारी ब्रिगेड परेड ग्राउंड पहुंच गए हैं। वहां पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। कुछ ही देर में वे पश्चिम Bengal के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

 

शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए ब्रिगेड परेड ग्राउंड पहुंच चुके हैं। उनके पहुंचते ही कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा और उत्साह दोनों बढ़ गए। बीजेपी कार्यकर्ता पीएम मोदी के स्वागत में नारे लगाते नजर आए।

 

 

बंगाल पहुंचे यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी कोलकाता पहुंच गए हैं। उन्होंने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान बीजेपी के लिए कई रैलियां और रोड शो किए थे। चुनाव प्रचार में योगी आदित्यनाथ ने बीजेपी के पक्ष में जमकर प्रचार किया था।

 

अग्निमित्रा पॉल और शंकर घोष भी ले सकते हैं शपथ

सूत्रों के अनुसार बीजेपी की नवनिर्वाचित विधायक अग्निमित्रा पॉल भी आज मंत्री पद की शपथ ले सकती हैं। इसके अलावा सिलिगुड़ी से जीते विधायक शंकर घोष के भी शपथ लेने की संभावना जताई जा रही है।

 

 

बीजेपी कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल

राज्य में पहली बार बीजेपी सरकार बनने को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। कोलकाता समेत कई जिलों में बीजेपी समर्थक जश्न मना रहे हैं। पार्टी नेताओं का कहना है कि नई सरकार राज्य में विकास और बेहतर प्रशासन देने का काम करेगी।

 

Exit mobile version