Site icon Dainik Savera Times

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष Swati Maliwal ने जंतर-मंतर पर पहलवानों से फिर की मुलाकात

नई दिल्लीः दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) की प्रमुख स्वाति मालीवाल गुरुवार की सुबह एक बार फिर प्रदर्शनकारी पहलवानों से मिलने के लिए जंतर-मंतर पहुंचीं। मालीवाल के अनुसार, पहलवान विनेश फोगट और साक्षी मलिक ने उन्हें बताया कि उन्हें पुलिस अधिकारियों द्वारा प्रताड़ित और परेशान किया जा रहा था जो नशे में थे और उनके साथ र्दुव्‍यवहार कर रहे थे। मालीवाल ने पहलवानों की सुरक्षा के लिए चिंता व्यक्त की और सवाल किया कि दिल्ली पुलिस बृजभूषण की सुरक्षा क्यों कर रही है और उन्हें गिरफ्तार क्यों नहीं कर रही है।

मालीवाल ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट कर दावा किया कि पुलिस ने उन्हें पहलवानों से मिलने नहीं दिया। हालांकि, पुलिस उपायुक्त (नई दिल्ली) प्रणव तायल ने कहा कि डीसीडब्ल्यू अध्यक्ष को एक अधिकारी ने बैरीकेड पर रोक दिया लेकिन फिर तुरंत अनुमति दे दी।

डीसीपी ने कहा, कि वह वर्तमान में प्रदर्शन स्थल पर हैं। जंतर मंतर में व्यक्तिगत प्रवेश पर कोई प्रतिबंध नहीं है। कथित हाथापाई के बाद जब मालीवाल कल रात जंतर-मंतर पहुंचीं थी तो उन्हें दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन स्थल से जबरदस्ती हटा दिया था।

Exit mobile version