Last Updated: October 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

मेले में टूटा झूला, हवा में लटके रहे लोग, देखें Video कैसे लाेगाें की जान अटकी

October 20, 2023

मेले में टूटा झूला, हवा में लटके रहे लोग, देखें Video कैसे लाेगाें की जान अटकी

नई दिल्लीः दिल्ली के बाहरी उत्तरी क्षेत्र में स्थित रामलीला मैदान में तकनीकी खराबी के कारण एक बड़ा झूला चलते चलते बीच में ही रुक गया, जिसके बाद 20 लोगों को झूले से सुरक्षित उतारा गया। दिल्ली दमकल सेवा के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

बड़ी खबरें पढ़ेंः ट्रिपल मर्डर केस में पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, जानकर उड़ जाएंगे आपके हाेश

सोशल मीडिया मंचों पर प्रसारित हो रहे घटना के वीडियो में कई लोग बड़े झूले में फंसे हुए नजर आ रहे हैं, जिन्हें बचाने के लिए अन्य लोग झूले पर चढऩे की कोशिश करते दिख रहे हैं। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने कहा, कि ‘बुधवार रात करीब 11 बजकर 10 मिनट पर सुभाष रामलीला मैदान से 20 से अधिक लोगों के बड़े झूले पर फंसे होने की जानकारी देने के लिए फोन आया।’’

 

बड़ी खबरें पढ़ेंः एक गुब्बारे ने ली बच्ची की जान, कहीं आप तो नहीं पार्टी में करते ये बड़ी गलती

उन्होंने बताया कि दमकल की दो गाड़ियों को मौके पर भेजा गया और चार पुरुष, 12 महिलाओं तथा चार बच्चों सहित 20 लोगों को झूले से सुरक्षित उतार लिया गया।

बड़ी खबरें पढ़ेंः अब इस देश में मिलेगा पानी की बाेतल से भी सस्ता पेट्रोल, पढ़ें पूरी खबर!

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें