Site icon Dainik Savera Times

उत्तराखंड : खटीमा में स्कूल की छात्राओं का यूनिफॉर्म का नाप लेने के बहाने दर्जी ने की छेड़छाड़, पुलिस ने 2 दर्जयिों को किया गिरफ्तार

खटीमा: विद्यालय को शिक्षा का मंदिर कहा जाता है, लेकिन उत्तराखंड के खटीमा में एक शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। ययां स्कूल की छात्रओं का यूनिफॉर्म का नाप लेने के बहाने दर्जी द्वारा छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। खटीमा एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में स्कूल ड्रेस का नाप लेने आए दर्जयिों द्वारा लगभग 100 छात्रओं से अभद्रता का मामला सामने आया है। इस मामले में छात्रओं ने आरोपी दर्जयिों की पिटाई की है। पुलिस ने आरोपी दर्जयिों मोहम्मद उमर और मोहम्मद शकील के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है।

दोनों पर आईपीसी की धारा 354 और पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। अभिभावक संघ द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर में बताया गया कि छात्रों की यूनिफार्म का नाप लेते समय दर्जयिों द्वारा छात्रओं को गलत तरीके से छुआ गया है। साथ ही उनके साथ छेड़छाड़ की गई है। इसके अलावा अश्लील शब्दों का प्रयोग भी किया गया है। वहीं तत्कालीन प्रधानाचार्य द्वारा छात्रओं को धमकी दी गई है।

 

Exit mobile version