Site icon Dainik Savera Times

हेमंत सरकार की विदाई धूमधाम से करने का संकल्प लें: बाबूलाल मरांडी

रांची: भारतीय जनता पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने आज संकल्प यात्र के क्रम में सिमडेगा विधानसभा क्षेत्र की जनसभा को संबोधित किया।मरांडी ने कहा कि लगभग चार वर्षों में हेमंत सरकार ने झारखंड को केवल भ्रष्टाचार,अपराध,खान खनिज,बालू पत्थर,जमीन,अनाज की लूट करवाया है।उन्होंने कहा कि संकल्प यात्र के माध्यम से हेमंत सरकार को धूमधाम से विदाई देने का संकल्प दिलाने आया हूं।उन्होंने कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा है। मुख्यमंत्री खुद भ्रष्टाचार में शामिल हैं। खान खनिज जमीन पत्थर बालू और गरीबों का अनाज सब की लूट मची है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनका परिवार गरीबों आदिवासियों की जमीन नाम बदलकर कर लूट रहे।

मरांडी ने कहा कि जांच एजेंसियां जब चोरी पकड़ती है तो आदिवासी का हवाला देते हैं।परेशान करने का आरोप लगाते हैं। क्या आदिवासी को कानून में लूटने और अपराध करने की छूट मिली है।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री लुटेरों, बिचौलियों दलालों को बचाने केलिए करोड़ों रुपए खर्च कर सुप्रीम कोर्ट में पैरवी कर रहे हैं। अगर वे बेदाग हैं तो फिर ईडी की पूछताछ से भाग क्यों रहे?

Exit mobile version