Last Updated: October 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

Tamil Nadu: तमिलनाडु में जहरीली शराब पीने से 30 लोगों की हुई मौत, कई अस्पताल में भर्ती

June 20, 2024

Tamil Nadu: तमिलनाडु में जहरीली शराब पीने से 30 लोगों की हुई मौत, कई अस्पताल में भर्ती

नई दिल्ली: तमिलनाडु के कल्लाकुरिची जिले में कथित तौर पर अवैध शराब पीने से 30 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिला कलेक्टर एमएस प्रशांत ने मृतकों की संख्या की पुष्टि की। जिला कलेक्टर प्रशांत ने बताया कि जिनकी तबीयत ठीक नहीं है उनका इलाज कल्लाकुरिची, विल्लुपुरम और पुडुचेरी के सरकारी मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।

इलाज करा रहे लोगों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार कल्लाकुरिची में बुधवार को अवैध शराब ‘पैकेट अरक’ का सेवन करने के तुरंत बाद पीड़ितों की तबीयत बिगड़ने लगी। बताया जा रहा है कि कुछ लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि कुछ की अस्पताल में मौत हो गई।

तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन ने घटना पर ट्वीट कर दुख जताया है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि कल्लाकुरिची में मिलावटी शराब पीने से लोगों की मौत की खबर सुनकर मैं स्तब्ध और दुखी हूं। इस मामले में अपराध में शामिल लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। विफल रहने वाले अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है।”

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें