Site icon Dainik Savera Times

तमिलनाडु में भीषण हादसा: गहरी खाई में गिरी पर्यटकों से भरी वैन, 9 लोगों की दर्दनाक मौत

Tamil Nadu Accident

Tamil Nadu Accident

Tamil Nadu Accident: तमिलनाडु के कोयंबटूर जिले के पहाड़ी इलाके वालपराई में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया हैं। बता दें कि केरल से घूमने आए पर्यटकों से भरी एक वैन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी, जिससे मौके पर ही दर्दनाक स्थिति पैदा हो गई। इस भीषण दुर्घटना में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई हैं।

पर्यटक यात्रा के दौरान हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, वैन में कुल 13 लोग सवार थे, जो केरल के मलप्पुरम जिले से एक टूर के लिए निकले थे। यात्रा समाप्त कर सभी लोग जब वापस लौट रहे थे, तभी वालपराई-पोलाची मार्ग पर एक खतरनाक मोड़ पर वाहन चालक का नियंत्रण अचानक बिगड़ गया। तेज ढलान और घुमावदार सड़क पर वैन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे सुरक्षा बैरियर को तोड़ती हुई गहरी खाई में जा गिरी।

 

मौके पर कई लोगों की मौत

बता दें कि हादसे इतना भयानक अधिक थी कि वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। बाद में एक घायल ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर 9 हो गई है। मृतकों में कई महिलाएं भी शामिल बताई जा रही हैं।

ये भी पढ़ें:

बचाव कार्य और घायलों की स्थिति

घटना के बाद स्थानीय प्रशासन, पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों की मदद से खाई में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। हादसे में घायल 4 लोगों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

शुरुआती जांच में क्या सामने आया

प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि वाहन तेज मोड़ पर नियंत्रण खोने के कारण दुर्घटनाग्रस्त हुआ। हालांकि, पुलिस ने अभी स्पष्ट रूप से किसी एक कारण की पुष्टि नहीं की है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

केरल के यात्रियों से जुड़ा मामला

बताया जा रहा है कि सभी यात्री केरल के मलप्पुरम जिले से थे और इनमें कुछ लोग एक स्कूल समूह से भी जुड़े हो सकते हैं। हादसे के बाद मृतकों के घरों में मातम पसरा हुआ है और पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

ये भी पढ़ें:

Exit mobile version