Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

तमिलनाडु बोर्ड ने जारी किया 10वीं का रिजल्ट, 93.80 प्रतिशत बच्चे पास

May 16, 2025

तमिलनाडु बोर्ड ने जारी किया 10वीं का रिजल्ट, 93.80 प्रतिशत बच्चे पास

चेन्नई। तमिलनाडु बोर्ड ने शुक्रवार को कक्षा 10वीं के नतीजे जारी कर दिए हैं। तमिलनाडु में इस साल 10वीं की परीक्षा में 93.80 प्रतिशत छात्र-छात्रओं ने बाजी मारी है। राज्य के शिवगंगा जिले ने टॉप किया है, यहां पास प्रतिशत 98.31 रहा है। दरअसल, तमिलनाडु के शिक्षा मंत्री अंबिल महेश ने चेन्नई के नुंगमबक्कम में शुक्रवार को डीपीआई परिसर में 10वीं के परिणाम जारी किए। उन्होंने परिणाम जारी करते हुए कहा कि 10वीं कक्षा का पास प्रतिशत 93.80 रहा है। शिवगंगा जिले ने 98.31 प्रतिशत के साथ राज्य में टॉप किया है।

इसके अलावा, तमिलनाडु का विरुदुनगर दूसरे नंबर पर रहा है और यहां का पास प्रतिशत 97.45 रहा है। साथ ही थूथुकुडी में 96.76 प्रतिशत, कन्याकुमारी में 96.66 प्रतिशत और त्रिची में 96.61 प्रतिशत रिजल्ट रहा है।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने 10वीं की परीक्षा में सफल हुए छात्र-छात्रओं को बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘10वीं और 11वीं कक्षा उत्तीर्ण करने वाले सभी विद्यार्थयिों को बधाई। जो दसवीं कक्षा पास कर चुके हैं, वे अपने कॉलेज के लक्ष्य के लिए आवश्यक पाठय़क्रम चुनें और उनका अध्ययन करें। जो ग्यारहवीं कक्षा पास कर चुके हैं, वे 12वीं में भी उच्च अंक लाकर परीक्षा पास करें।‘ उन्होंने परीक्षा में फेल हुए छात्र-छात्रओं का हौसला भी बढ़ाया। सीएम स्टालिन ने कहा, ‘जो लोग इन परीक्षाओं में पास नहीं हो पाते, उन्हें निराश नहीं होना चाहिए। आगे भी परीक्षाएं हैं, उनका लाभ उठाएं और पास हों। अपनी शिक्षा को बनाए रखें और आगे बढ़ें।‘

तमिलनाडु बोर्ड की परीक्षाओं का आयोजन इस साल 28 मार्च से 15 अप्रैल 2025 के बीच किया गया था। तमिलनाडु बोर्ड 10वीं की परीक्षा के लिए कुल 9,13,084 छात्रों ने पंजीकरण किया था, जिसमें 4,46,471 छात्र और 4,40,499 छात्रएं थीं। तमिलनाडु कक्षा 10वीं का परिणाम डिजिलॉकर पर उपलब्ध है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें