Site icon Dainik Savera Times

तमिलनाडु में भीषण सड़क हादसा, बस-ट्रक टक्कर में एक यात्री की मौत, मची चीख पुकार

Tamil Nadu bus accident

Tamil Nadu bus accident

Tamil Nadu bus accident: तमिलनाडु के जनपद विल्लुपुरम में एक बस और ट्रक की टक्कर में एक यात्री की मौत हो गई। इस दुर्घटना में बस में सवार कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आईं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। वहीं, दुर्घटना के कारण त्रिची-चेन्नई राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो किलोमीटर से अधिक लंबा जाम लग गया। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है।

बस में 38 यात्री कर रहे थे सफर
यह दुर्घटना विल्लुपुरम जनपद के टिंडिवनम के पास हुई। बताया गया कि मेट्टूर ट्रैवल्स की यह बस 38 यात्रियों के साथ पोलाची से चेन्नई जा रही थी। जब बस विल्लुपुरम जिले में टिंडिवनम के पास कन्निकापुरम बस स्टॉप के करीब पहुंची, तो उसके आगे जा रहे ट्रक ने अचानक दाईं ओर मुड़ने के लिए टर्न लिया। बस का ड्राइवर अचानक हुए इस बदलाव के लिए तैयार नहीं था। उसने बस रोकने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहा और बस जोरदार तरीके से ट्रक के किनारे से टकरा गई।

ये भी पढ़ें- Today weather 30 Sept 2026: बारिश और आंधी का डबल अटैक! दिल्ली-UP समेत 16 राज्यों में IMD का अलर्ट

 

यात्री के शरीर में घुसी रॉड्स
ट्रक के किनारे लगी सभी गार्ड रॉड्स बस के अगले हिस्से को चीरती हुई अंदर घुस गईं। बस की अगली सीट पर बैठे तिरुपुर निवासी नंदकुमार के शरीर में रॉड्स घुस गईं और दर्द से तड़पते हुए उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

हाईवे पर पलटे 2 ट्रक
इस दुर्घटना का कारण बना ट्रक बिना रुके ही घटनास्थल से तेजी से भाग गया। इसके बाद, बस से टकराने से बचने के लिए पीछे आ रही दो अन्य ट्रकों ने अचानक ब्रेक लगाए, जिससे उनका संतुलन बिगड़ गया और वे हाईवे पर पलट गए।

ये भी पढ़ें- Today’s horoscope 30 Sept 2026: तुला और धनु राशि वाले रहें सावधान, वृषभ-मकर वालों को धनलाभ, पढ़ें दैनिक राशिफल

 

फंसे हुए शव को निकाला बाहर
सूचना मिलने पर टिंडिवनम फायर डिपार्टमेंट के कर्मचारी मौके पर पहुंचे, बस में फंसी ट्रक की साइड रॉड्स को हटाया, फंसे हुए शव को बाहर निकाला और उसे पोस्टमार्टम के लिए विल्लुपुरम मुंडियामबक्कम गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल भेजा। बस में सवार कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आईं।

इस दुर्घटना के कारण त्रिची-चेन्नई राष्ट्रीय राजमार्ग पर लंबा जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने दुर्घटनाग्रस्त बस और अन्य दो ट्रकों को सड़क के किनारे किया और यातायात को बहाल कराया। फिलहाल, मामले में आगे की कार्यवाही जारी है।

Exit mobile version