Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

Tamil Nadu Elections 2026: AIADMK ने जारी की 17 उम्मीदवारों की अंतिम सूची, पलानीस्वामी ने इन पर जताया भरोसा

March 29, 2026

Tamil Nadu Elections 2026: AIADMK ने जारी की 17 उम्मीदवारों की अंतिम सूची, पलानीस्वामी ने इन पर जताया भरोसा

Tamil Nadu elections 2026: आगामी तमिलनाडु विधानसभा चुनाव को लेकर :AIADMK ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। पार्टी के महासचिव और नेता प्रतिपक्ष पलानीस्वामी ने रविवार को उम्मीदवारों की तीसरी और अंतिम सूची जारी कर दी है। इस सूची में बाकी बची 17 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं। इस घोषणा के साथ ही :AIADMK ने सभी सीटों पर अपने उम्मीदवारों का चयन पूरा कर लिया है। पार्टी ने इस बार अनुभव और संगठनात्मक मजबूती का संतुलित मिश्रण पेश करने की कोशिश की है। पलानीस्वामी ने बताया कि उम्मीदवारों का चयन लंबी चर्चा और विचार-विमर्श के बाद किया गया है, जिसमें उनकी जनसेवा, संगठन में भूमिका और जीतने की क्षमता को ध्यान में रखा गया है।

ये भी पढ़ें- धूप से बचाने के लिए पिता ने कार में बैठाया बेटा, आग लगने से जिंदा जल गया साढ़े तीन साल का चिराग

 

इन लोगों को मिला मौका
जारी सूची में कई अनुभवी नेता, पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक और पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ताओं को मौका दिया गया है। प्रमुख उम्मीदवारों में थाउजेंड लाइट्स सीट से वलारमथि (पूर्व मंत्री), अन्नानगर से एस. गोकुला इंदिरा (पूर्व मंत्री), चेपॉक-तिरुवल्लिकेनी से आदी राजाराम, हार्बर से रोयापुरम आर. मनो और विरुगम्बक्कम से वीएन रवि शामिल हैं।

इसके अलावा थायगरायनगर से बी. सथियनारायणन, वेलाचेरी से एमके अशोक, शोलिंगनल्लूर से केपी कंथन, डॉ. राधाकृष्णन नगर से आरएस राजेश और विल्लीवक्कम से एसआर विजयकुमार को टिकट दिया गया है। चेन्नई की तिरुवीकानगर (आरक्षित) सीट से ए. पोरकोडी चुनाव लड़ेंगी। अन्य सीटों पर तिरुचुली से एमएसआर राजगोपालन, आलंदुर से एस. सरवनन, कोलाथुर से पी. संथाना कृष्णन, एगमोर (आरक्षित) से अभिषेक रंगासामी और अलंगुड़ी से थाना विमल को उम्मीदवार बनाया गया है।

ये भी पढ़ें- Noida Airport से कब शुरू होंगी उड़ानें? जानें उद्घाटन के बाद भी क्यों करना होगा इंतज़ार

 

पलानीस्वामी ने जताया भरोसा
इके पलानीस्वामी ने भरोसा जताया कि ये सभी उम्मीदवार पार्टी की जमीनी पकड़ और ताकत को दर्शाते हैं। उन्होंने कहा कि :AIADMK की राजनीति हमेशा ‘पुराची थलैवर’ एमजीआर और ‘पुराची थलैवी अम्मा’ के सिद्धांतों पर आधारित रही है और यही टीम उस विरासत को आगे बढ़ाएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें