नेशनल डेस्क: तमिलनाडु में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। AIADMK (अन्नाद्रमुक) ने शुक्रवार को अपने 127 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी। इससे पहले पार्टी 23 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर चुकी थी, जिसके बाद अब कुल 150 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान हो चुका है।
इस सूची में पार्टी ने कई वरिष्ठ नेताओं, पूर्व मंत्रियों और मौजूदा विधायकों पर भरोसा जताया है। प्रमुख उम्मीदवारों में बी.वी. रमना (तिरुवल्लूर), वी. जयरामन (पोल्लाची), मरगदम कुमारवेल (मदुरंतकम), वी. सत्यनारायणन (कुंभकोणम), पी. बलराम (पोन्नेरी), के. तिरुत्तनी (तिरुत्तनी), वी. मूर्ति (माधवराम), के. कुप्पन (तिरुवोट्टियूर) और एम. राजा उर्फ के. राजेंद्रन (चेंगलपट्टू) शामिल हैं।
தமிழ் நாடு சட்டமன்றப் பொதுத் தேர்தல்-2026
அனைத்திந்திய அண்ணா திராவிட முன்னேற்றக் கழக வேட்பாளர்கள் இரண்டாவது பட்டியல்.
– மாண்புமிகு கழகப் பொதுச்செயலாளர் புரட்சித் தமிழர் திரு. @EPSTamilNadu அவர்கள் அறிவிப்பு.#TNElections2026#Vote4AIADMK #EPSfor2026 pic.twitter.com/wtEHyylHld
— AIADMK – SayYesToWomenSafety&AIADMK (@AIADMKOfficial) March 27, 2026
NDA में सीट बंटवारे का फॉर्मूला भी तय
वहीं, चुनाव से पहले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में सीट बंटवारे का फॉर्मूला भी तय हो गया है। समझौते के अनुसार, AIADMK 169 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। पार्टी के महासचिव एडप्पाडी के. पलानीस्वामी ने इस गठबंधन को “विजयी गठबंधन” बताया और दावा किया कि NDA 210 से ज्यादा सीटें जीत सकता है। गठबंधन में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को 27 सीटें दी गई हैं, जबकि अंबुमणि रामदास की पार्टी पट्टाली मक्कल कच्ची (PMK) 18 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसके अलावा टी. टी. वी. दिनाकरन की अम्मा मक्कल मुनेत्र कड़गम (AMMK) को 11 सीटें मिली हैं।
23 अप्रैल को एक ही चरण में होगा मतदान
अन्य सहयोगी दल जैसे तमिल मनीला कांग्रेस, इंधिया जनानायगा काची, पुरैची भारतम काची, पुथिया नीधि काची और तमिझागा मक्कल मुनेत्र कड़गम भी गठबंधन का हिस्सा हैं और कुछ सीटों पर AIADMK या BJP के चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ सकते हैं। 234 सीटों वाली तमिलनाडु विधानसभा के लिए मतदान 23 अप्रैल को एक ही चरण में होगा, जबकि मतगणना 4 मई को की जाएगी।

