तमिलनाडु: करूर जिले में अभिनेता और टीके प्रमुख विजय की जनसभा के दौरान शनिवार शाम को भीषण भगदड़ हुई। बता दें कि इस दर्दनाक हादसे में 39 लोग अपनी जान गंवा बैठे, जिनमें 8 बच्चे और 16 महिलाएं शामिल हैं। मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने घटना को बेहद चिंताजनक बताया और तुरंत उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक बुलाई।
जानिए करूर भगदड़ पर 10 बड़े अपडेट
1. रैली में मची भगदड़, कई घायल
करूर जिले में शाम करीब 7:30 बजे उस समय भगदड़ मच गई जब राजनीतिक नेता विजय अपने समर्थकों को संबोधित कर रहे थे। भारी भीड़ पहले से ही मैदान में जमा थी। गर्मी और भीड़ के दबाव से कई लोग बेहोश हो गए, जिससे अफरा-तफरी मच गई और भगदड़ की स्थिति बन गई।
2. विजय ने भाषण रोका, जताया दुख
घटना के तुरंत बाद विजय ने अपना भाषण बीच में रोक दिया। उन्होंने कहा कि यह हादसा उनके लिए दिल तोड़ देने वाला है और उन्होंने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
3. गृह मंत्री का फौरन रिएक्शन
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हादसे पर संज्ञान लेते हुए राज्यपाल आरएन रवि और मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन से बातचीत की। उन्होंने केंद्र की ओर से हरसंभव मदद का भरोसा दिया और गृह मंत्रालय ने तमिलनाडु सरकार से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।
Deeply pained by the tragic loss of lives in a stampede in Karur, Tamil Nadu. My heartfelt condolences to the families of the deceased. I pray to the Almighty to give them the strength to bear this grief and for the speedy recovery of the injured.
— Amit Shah (@AmitShah) September 27, 2025
4. प्रधानमंत्री मोदी ने जताई संवेदना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर हादसे पर दुख जताया। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की और घायलों के लिए शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
The unfortunate incident during a political rally in Karur, Tamil Nadu, is deeply saddening. My thoughts are with the families who have lost their loved ones. Wishing strength to them in this difficult time. Praying for a swift recovery to all those injured.
— Narendra Modi (@narendramodi) September 27, 2025
5. राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति की प्रतिक्रिया
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस दुर्घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि वह पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी हैं। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने भी इसे एक पीड़ादायक क्षण बताया।
Anguished to know about the tragic loss of lives in a stampede-like unfortunate incident in Karur district of Tamil Nadu. I extend my deepest condolences to the bereaved family members and pray for early recovery of those injured.
— President of India (@rashtrapatibhvn) September 27, 2025
6. राजनीतिक दलों की एकजुटता
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा सहित कई बड़े नेताओं ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया और पीड़ित परिवारों को सांत्वना दी।
7. राज्य सरकार की राहत घोषणा
तमिलनाडु सरकार ने हादसे में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों को 10 लाख रूपये का मुआवजा देने की घोषणा की है। घायलों को भी हर संभव इलाज मुहैया कराने की बात कही गई है।
8. अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री भी संवेदना में शामिल
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केरल के सीएम पिनराई विजयन और झारखंड के हेमंत सोरेन ने भी करूर की घटना पर शोक व्यक्त किया। विजयन ने स्टालिन को सहायता की पेशकश करते हुए पत्र भी लिखा।
9. फिल्मी सितारों की प्रतिक्रिया
तमिल फिल्म जगत के दिग्गज कलाकारों कमल हासन और रजनीकांत ने भी इस घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति सहानुभूति जताई और शांति की अपील की।
10. पूरे देश में शोक की लहर
करूर की इस दर्दनाक घटना ने देशभर में शोक की लहर फैला दी है। सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक मंचों तक, हर ओर इस हादसे को लेकर दुख और संवेदनाएं प्रकट की जा रही हैं।

