Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

PM Modi के जन्मदिवस पर भाजपा द्वारा मनाया जाने वाला ‘सेवा पखवाड़ा’ कार्यक्रमों में टंडन ने भाग लिया

September 21, 2024

PM Modi के जन्मदिवस पर भाजपा द्वारा मनाया जाने वाला ‘सेवा पखवाड़ा’ कार्यक्रमों में टंडन ने भाग लिया

चंडीगढ़ : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर हर वर्ष की भांति इस बार भी भारतीय जनता पार्टी दवारा सेवा पखवाड़ा अभियान को चलाया जा रहा है जिसमे चंडीगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों में पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा समाज हित में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी श्रृंखला में आज कार्यकर्ताओं द्वारा सफाई अभियान चलाया गया वहीँ रक्तदान शिविर के साथ साथ आयुष्मान भारत कार्ड के लाभार्थियों के घर जाकर उनको सम्मानित किया गया। इन सभी कार्यक्रमों में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व् हिमाचल प्रदेश के सह प्रभारी संजय टंडन ने इन सभी में भाग लिया। इस अवसर पर सफाई अभियान में उनके साथ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र मल्होत्रा भी उपस्थित थे।

कार्यक्रमों की जानकारी प्रदान करते हुए पार्टी के पूर्व मीडिया प्रभारी व् पूर्व जिला अध्यक्ष रविंद्र पठानिया ने बताया कि टंडन और मल्होत्रा ने सेक्टर 23 स्थित सिविल डिस्पेंसरी में स्वछता अभियान के अंतर्गत वहां साफ़ सफाई की। इस अवसर पर उनके साथ जिला अध्यक्ष सतपाल वर्मा, महामंत्री ललित टाकियार व् व् कपिल शर्मा, विजय शर्मा मंडल अध्यक्ष, सुरेश महाजन और कुलविंदर सिंह, प्रिंस भंडुला,, इंद्र, डॉ तापोस, डॉ गोपाल, डॉ स्वरुप गौतम व् दीपांशु सूद उपस्थित थे। उधर डॉ श्यामा प्रसाद मुख़र्जी जिला के जिला अध्यक्ष रविंद्र मलिक के नेतृत्व में सेक्टर 33 स्थित राजस्थान भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्घाटन संजय टंडन ने किया और दानी लोगों को बैज लगा कर उनका हौसला बढ़ाया | लोगों ने मोदी के नाम पर रक्तदान शिविर में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।

एक अन्य अभियान आयुष्मान भारत के लाभार्थियों के घरों में जाकर उनको सम्मानित करने वाले अभियान के बारे में बताते हुए पठानिया ने कहा कि संजय टंडन ने आज तीन लाभार्थियों के घर जाकर उनसे इस कार्ड के बारे में पूछा और उनको इस से प्राप्त हुए लाभ के बारे में जानकारी हासिल की। गौरतलब है कि टंडन ने आज डड्डूमाजरा के निवासी गुरदेव कौर, मलोया स्माल फ्लैट निवासी कर्ण और मंजू के घर जाकर उनको सम्मानित भी किया और शुभकामनाएं भी दी। सभी लाभार्थियों ने संजय टंडन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यदि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गरीबों के लिए आयुष्मान कार्ड न बनाते तो आज उनको अपना उपचार करवाने के लाले पड़े होते। कार्ड के लाभ से एक गरीब को उनकी गारंटी प्राप्त हुई है इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऊपर सभी लोगों का अथाह विश्वास भी बना। मोदी जो कहते हैं वो करते हैं। सभी लोगों ने उनकी लम्बी आयु की प्राथना की।

उपरोक्त सभी कार्यक्रमों में भाग लेने के उपरान्त संजय टंडन ने अपने अनुभवों को साँझा करते हुए कहा कि वाकई केंद्र में मोदी सरकार ने गरीबों के उत्थान के लिए योजनाओं की झड़ी लगा दी है। आज देश का गरीब बहुत गर्व से बैंक में जाने के योग्य बना बल्कि उसको अपने व् अपने परिवार के स्वास्थ्य की भी चिंता खत्म हुई है। देश का हर गरीब व्यक्ति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिल से आशीष देते हुए नहीं थकते। एक दौर वो था जब गरीबों को झूठा आश्वासन दिया जाता था आज मोदी सरकार उसको वास्तव में लागू करके गरीबों के लिए विकास के नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। उन्होंने कहा जल्द ही 70 वर्ष की ऊपर आयु वालों को भी मोदी सरकार आयुष्मान भारत कार्ड के लाभ प्रदान करने वाली है। उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता राजनीति के साथ साथ सामाजिक कार्यों को भी करते हैं। आज के सभी कार्यक्रमों को सफल बनाने में सभी को साधुवाद दिया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें