Last Updated: October 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

Tripura में कम से कम 50,000 यूनिट रक्त के संग्रहण का लक्ष्य : CM Manik Saha

June 15, 2024

Tripura में कम से कम 50,000 यूनिट रक्त के संग्रहण का लक्ष्य : CM Manik Saha

अगरतला : त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ माणिक साहा ने शनिवार को कहा कि राज्य सरकार ने रक्त बैंकों में कम से कम 50,000 यूनिट रक्त का स्टॉक रखने का लक्ष्य रखा है। यहां एक कार्यक्रम में राज्य की पहली रक्त संग्रह एवं परिवहन वैन को हरी झंडी दिखाने के बाद डॉ साहा ने कहा, कि ‘‘वर्तमान में रक्तदाताओं से लगभग 40,000 यूनिट रक्त संग्रह किया जा रहा है, लेकिन सामाजिक संगठनों, क्लबों और कॉलेजों के माध्यम से संग्रह को बढ़ाने के लिए कदम उठाए गए हैं। हमारा लक्ष्य रक्त बैंकों में 80,000 यूनिट रक्त का स्टॉक रखना है। बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए अब दूर-दराज के स्थानों से रक्त एकत्र करने और परिवहन के लिए बुनियादी ढांचा तैयार किया गया है।’’

उन्होंने लोगों से स्वैच्छिक रक्तदान गतिविधियों में भाग लेने का आग्रह करते हुए कहा, कि ‘शल्य चिकित्सा प्रक्रिया शुरू करने से पहले एक सर्जन कम से कम दो यूनिट रक्त स्टॉक में रखता है। हमारे पास 14 रक्त बैंक हैं, जिनमें से 12 सरकारी हैं और दो निजी हैं। अब राज्य में हम रक्त घटकों को भी अलग कर सकते हैं।’’

उन्होंने बताया कि धलाई जिले में पहली रक्त संग्रह और परिवहन वैन तैनात की गई है, जिसमें कम से कम 2 लोग एक साथ रक्तदान कर सकते हैं और आने वाले दिनों में ऐसे और वाहन उपलब्ध होंगे। उन्होंने कहा, कि ‘रक्तदान करना किसी के स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद हो सकता है। हमारे पास करीब 1,100 पंजीकृत सामाजिक क्लब हैं और हमने उनसे वार्षिक कैलेंडर बनाने और रक्तदान शिविर आयोजित करने के लिए कहा है ताकि हमें किसी भी संकट का सामना न करना पड़े।’’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें