Site icon Dainik Savera Times

देश में 2 करोड़ महिलाओं को लखपति बनाने का लक्ष्य : PM Modi

खूंटीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2 करोड़ महिलाओं को लखपति बनाने का लक्ष्य निर्धारित करते हुए कहा कि विकसित भारत के चार अमृत स्तंभ है। प्रधानमंत्री ने बुधवार को बिरसा मुंडा जयंती पर खूंटी में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस समारोह में कहा कि इन चार स्तंभों को हम जितना मजबूत करेंगे, विकसित भारत की इमारत भी उतनी ही ऊंची उठेंगी। उन्होंने कहा कि चार अमृत स्तंभ में पहला भारत की महिलाएं, हमारी नारीशक्ति है। दूसरा भारत के किसान, हमारे पशुपालक, हमारे मछली पालक, हमारे अन्नदाता। तीसरा- भारत के नौजवान, हमारी युवा शक्ति और चौथा भारत का मध्यम वर्ग, भारत के गरीब। उन्होंने देश और विशेषकर झारखंड को 50 हजार करोड़ की योजनाओं की सौगात दी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि अभी देश को विशेषकर झारखंड को 50 हजार करोड़ रुपये की अलग-अलग योजनाओं का उपहार मिला है। उन्होंने कहा कि आज झारखंड की इस पावन भूमि से दो ऐतिहासिक अभियानों की शुरुआत होने जा रही है। पीएम जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान, विलुप्त होने की कगार पर खड़ी जनजातियों की रक्षा करेगा, उन्हें सशक्त करेगा।

Exit mobile version