Site icon Dainik Savera Times

ट्रेन में फिर मिलेगी कुल्हड़ में चाय! लोकसभा में उठी मांग

Tea in Kulhar : लोकसभा में मंगलवार को रेलों में कुल्हड़ में चाय उपलब्ध कराने की मांग करते हुए कहा गया कि इस व्यवस्था को सख्ती से बहाल किया जाना चाहिए। भारतीय जनता पार्टी के अनिल फिरोजिया ने शून्यकाल में यह मामला उठाया और रेलों में कुल्हड़ में चाय उपलब्ध कराने का सरकार से अनुरोध किया।

उन्होंने कहा कि अब चाय डिस्पोजल प्लास्टिक के गिलास में दी जाती है, जो ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि रेलों में चाय फिर से कुल्हड़ में देने की व्यवस्था शुरू की जाये, ताकि पर्यावरण स्वच्छ रहे और कुल्हड़ बनाने वालों का कारोबार अच्छा चल सके।

 

Exit mobile version