Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

विद्यालय में अश्लीलता करने वाले शिक्षक एवं शिक्षिका निलंबित

January 19, 2025

विद्यालय में अश्लीलता करने वाले शिक्षक एवं शिक्षिका निलंबित

Teacher Suspended : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ स्थित एक सरकारी विद्यालय में अश्लीलता करने वाले शिक्षक एवं राजस्थान संयुक्त कर्मचारी महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष एवं एक शिक्षिका को शिक्षा विभाग ने निलंबित कर दिया है।

जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारम्भिक) ने बताया कि दो दिन पूर्व जिले के गंगरार उपखंड स्थित एक विद्यालय के प्राचार्य कक्ष में विद्यालय समय में ही अश्लीलता करने वाले प्राचार्य अरविन्द व्यास एवं एक शिक्षिका को शनिवार देर शाम निलंबित करते हुए मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय राजपत्रित अधिकारियों की समिति गठित कर दी है। निलम्बन काल में व्यास मुख्यालय राशमी तथा शिक्षिका का मुख्यालय बेंगू किया गया है।

प्राचार्य व्यास एवं शिक्षिका गत कुछ दिनों से विद्यालय में अश्लीलता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। यह वीडियो विद्यालय विकास समिति के लोगों ने ई मेल के जरिए शिक्षा विभाग अधिकारी को भेज दिया था लेकिन दो दिन तक कोई कार्रवाई नहीं होने पर शनिवार दोपहर समिति के सदस्यों ने ग्रामीणों को साथ लेकर उपखंड मुख्यालय पर प्रदर्शन करने के साथ थानाधिकारी को एक ज्ञापन भी दिया जिसके बाद देर शाम दोनों पर विभाग ने निलम्बित की कार्रवाई की।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें