Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Teacher Vacancy: राजस्थान में सीनियर शिक्षक पदों पर निकली भर्ती, जानें आवेदन प्रक्रिया

August 23, 2025

Teacher Vacancy: राजस्थान में सीनियर शिक्षक पदों पर निकली भर्ती, जानें आवेदन प्रक्रिया

Rajasthan Teacher Recruitment : राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने राज्य में 6000 से ज्यादा वरिष्ठ शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार RPSC की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 सितंबर 2025 तय की गई है। ऐसे में यह भर्ती राजस्थान के उन अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अवसर है जो शिक्षक बनने का सपना देख रहे हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि अंतिम तिथि से पहले अपना आवेदन पूरा करें।

शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा

उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में यूजीसी द्वारा मान्यता प्राप्त ग्रेजुएशन डिग्री या इसके समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

आवेदन प्रक्रिया

1. सबसे पहले RPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
2. होमपेज पर दिए गए संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
3. नया पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) करें।
4. रजिस्ट्रेशन के बाद आवेदन पत्र को भरें।
5. आवेदन पत्र को सबमिट कर शुल्क का भुगतान करें।
6. सबमिशन के बाद पुष्टिकरण पेज डाउनलोड करें और प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

आवेदन शुल्क

सामान्य वर्ग / पिछड़ा वर्ग (क्रीमी लेयर) / अत्यंत पिछड़ा वर्ग (क्रीमी लेयर): ₹600
अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / पिछड़ा वर्ग (गैर-क्रीमी लेयर) / अत्यंत पिछड़ा वर्ग (गैर-क्रीमी लेयर) / आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग / सहरिया जनजाति और दिव्यांग उम्मीदवार: ₹400

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें