Tear gas shells, Parliament gates closed : नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के चलो संसद मार्च कर रहे जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारी छात्रों को रोकने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। प्रदर्शनकारी संसद भवन की ओर बढ़ रहे थे। इसके बाद पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए कार्रवाई की।
5000 जवान तैनात, धारा 163 लागू
इलाके में तनावपूर्ण स्थिति के बीच सुरक्षा व्यवस्था लगातार बढ़ाई जा रही है। दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट पर है। जंतर-मंतर के पास 5000 जवान तैनात किए हैं। इसके अलावा धरना स्थल क्षेत्र में धारा 163 लागू की गई है। प्रदर्शनकारी रेल भवन की तरफ से वायु भवन की ओर भाग रहे हैं। पुलिस खदेड़ रही है। अभी तक प्रदर्शनकारी सिर्फ रेल भवन तक ही पहुंचे हैं। इस दौरान अचानक से भीड़ बढ़ गई है। संसद मार्च में शामिल आंदोलनकारियों से सुरक्षा के मद्देनजर संसद भवन के सभी गेट बंद कर दिए गए हैं।
इन नेताओं का भी समर्थन
प्रदर्शनकारियों के संसद के करीब पहुंचने के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने संसद परिसर के बाहर सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी है। सभी प्रवेश द्वारों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह भी जंतर-मंतर पहुंचे और सीजेपी के विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। सीजेपी के संसद मार्च के बीच जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला भी जंतर-मंतर पहुंचे और आंदोलन को समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि छात्र देश का भविष्य हैं और वे अपने अधिकारों की मांग कर रहे हैं। इसलिए सरकार को उनकी बात गंभीरता से सुननी चाहिए. फारूक अब्दुल्ला ने लद्दाख से जुड़े मुद्दों पर भी ध्यान देने की अपील की और कहा कि सोनम वांगचुक को अस्पताल से रिहा किया जाना चाहिए।
बढ़ाई संसद परिसर की सुरक्षा
CJP के संसद मार्च में बढ़ती भीड़ को देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया है। संसद परिसर के आसपास मल्टी लेवल सुरक्षा घेरा बना दिया है। संसद भवन के विशाल लोहे के गेटों को सुरक्षाकर्मियों ने खुद पकड़कर सुरक्षित किया है। इसके अलावा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए गेटों के भीतर लाल रंग की फायर टेंडर गाड़ियां और वाटर कैनन की गाड़ियां भी तैनात कर दी गई हैं। विजय चौक से संसद मार्ग तक पुलिस, अर्धसैनिक बल और विशेष सुरक्षा यूनिट की मौजूदगी लगातार बढ़ाई जा रही है।
Also Read :

