Site icon Dainik Savera Times

टॉफी खिलाने के बहाने 3 वर्षीय मासूम बच्ची से नाबालिग ने की घिनौनी हरकत

मथुरा : उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद के एक गांव में पड़ोसी किशोर द्वारा तीन वर्ष की मासूम बच्ची को फुसलाकर अपने साथ ले जाने के बाद उसके साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (नगर) मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने बताया कि मामला फरह थाना क्षेत्र के एक गांव का है, जहां शनिवार की शाम एक नाबालिग लड़के ने अपने घर के सामने रहने वाली तीन साल की मासूम बच्ची को टॉफी खिलाने के बहाने अपने घर ले गया और उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया।

उन्होंने बताया कि बच्ची की तलाश में परिजन आरोपी के घर पहुंचे, तो उन्होंने एक कमरे में उसे बदहवास हालत में पड़ा पाया। फरह थानाध्यक्ष कमलेश सिंह ने बताया कि आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसकी आयु 15 वर्ष है। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ विधिक कार्यवाही करते हुए उसे बाल सुधार गृह में भेजा जा रहा है।

Exit mobile version