Site icon Dainik Savera Times

मुंबई में किशोर ने खड़ी ट्रेन के भीतर फंदा लगाकर की आत्महत्या

मुंबई: मुंबई में बांद्रा र्टिमनस पर खड़ी एक एक्सप्रेस ट्रेन के अंदर 15 वर्षीय किशोर ने कथित तौर पर फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि लड़का रविवार रात स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-तीन पर खड़ी देहरादून एक्सप्रेस की बोगी नंबर एस-सात में फंदे से लटका मिला। उन्होंने बताया कि सोमवार को दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया गया।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस अभी तक मृतक की पहचान नहीं कर पाई है और आत्महत्या की वजह का भी पता नहीं चल पाया है। इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच करने पर पता चला कि लड़का पिछले कई दिनों से वहां घूम रहा था, उन्होंने बताया कि लड़के के परिवार का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

Exit mobile version