Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

आगरा में ‘जिपलाइन’ टूटने से 45 फुट ऊंचाई से गिरकर किशोर की मौत

May 26, 2026

आगरा में ‘जिपलाइन’ टूटने से 45 फुट ऊंचाई से गिरकर किशोर की मौत

एजैंसी (आगरा): आगरा के एक मनोरंजन स्थल पर ‘जिपलाइन’ का तार टूटने से 45 फुट की ऊंचाई से गिरकर 16 वर्षीय लड़के की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, घटना रविवार शाम करीब छह बजे ताजगंज इलाके के एक मनोरंजन स्थल पर हुई। उसने बताया कि फिरोजाबाद के चूड़ी व्यापारी पंकज अग्रवाल का बेटा कुणाल अग्रवाल (16) अपने परिवार के साथ घूमने गया था।

कुणाल ‘जिपलाइन’ का आनंद ले रहा था, तभी बीच में ही तार टूट गया और वह सीधे जमीन पर गिर गया। अपर पुलिस उपायुक्त हिमांशु गौरव ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। किशोर को सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें